मां लिफ्ट मांगकर चंगुल में फंसाती, बेटी बनाती शारीरिक संबंध, फिर शुरू होती थी ब्लैकमेलिंग! हनी ट्रैप गिरोह का हुआ भंडाफोड़
महिला ने बलदेव सिंह से लिफ्ट मांगी। इसके बाद महिला ने बलदेव सिंह को चाय पीने की बात कह अपने घर लेकर गई। यहां मां ने अपनी योजना के अनुसार बेटी को बलदेव सिंह के साथ संबंध बनाने के लिए आगे कर दिया।

पंजाब के पातड़ां में हनीट्रैप व ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह खेल यहां मां-बेटी कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर कर खेल रही थीं। 46 साल की मां सड़क पर लोगों से बहाना बनाकर लिफ्ट मांगती थी। इसके बाद वह लोगों को बहला फुसला कर चाय पीने या किसी अन्य बहाने से अपने घर लेकर जाती थी।
घर पर मौजूद उसकी बेटी अजनबी आदमी के अपने झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाती थी। इसके बाद मां-बेटी मिलकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे। इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है 46 वर्षीय महिला सड़क पर लंगड़ा होने का बहाना बनाकर लिफ्ट मांगने के बहाने लोगों को फंसा कर अपने घर ले जाती थी। यहां उसकी बेटी लोगों को बहला कर उनके साथ संबंध बनाती थी। इसके बाद मां-बेटी ब्लैकमेलिंग का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि 30 सितंबर को इन मां-बेटी का शिकार बलदेव सिंह नाम का आदमी बना।
महिला ने बलदेव सिंह से लिफ्ट मांगी। इसके बाद महिला ने बलदेव सिंह को चाय पीने की बात कह अपने घर लेकर गई। यहां मां ने अपनी योजना के अनुसार बेटी को बलदेव सिंह के साथ संबंध बनाने के लिए आगे कर दिया। इसके बाद महिला ने बलदेव का वीडियो बना लिया।
इन लोगों ने बलदेव का मोबाइल, आधार कार्ड व एक हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बलदेव से 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने की एवज में उन्होंने बलदेव का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से बलदेव ने 25 हजार रुपये में सौदा पक्का कर लिया। घर लौटने के बाद बलदेव ने अपने जीजा के साथ बात करने के बाद पुलिस में शिकायत कर दी।
पुलिस ने महिला को रंगे हाथ पकड़ने के लिए 10 हजार रुपये लेकर बलदेव को उसके घर भेजा। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर बलदेव का आधार कार्ड व अन्य सामान बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामला सामने आने के बाद तीन अन्य पीड़ित लोग भी थाने पहुंचे।