आम आदमी पार्टी छोड़कर अभी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में दो FIR दर्ज हुई हैं। संदीप पाठक के खिलाफ यह एक्शन पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में हुआ है।

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दोनों ही FIR गैर-जमानती धाराओं में उनके खिलाफ दर्ज हुई हैं। ऐसे में अब संदीप पाठक पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच, संदीप पाठक अपने दिल्ली के घर से जल्दबाजी में निकलते नजर आए। करीब आठ दिन पहले राघव चड्ढा समेत सात सासंदों के साथ संदीप पाठक भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस दौरान संदीप पाठक का पहला रिएक्शन भी सामने आया है। न्यूज एजेंसी ANI से फोन पर बात करते हुए संदीप पाठक ने कहा कि मुझे ऐसी किसी एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है, न ही किसी पुलिस अफसर ने मुझको इस बारे में सूचित किया है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा में बिताई है। भारत, किसी भी पार्टी से बड़ा है। मैं कभी भी अपने देश के साथ धोखेबाजी नहीं करूंगा, न ही किसी और को ऐसा करने दूंगा।

पाठक ने कहा कि यदि मेरे जैसे किसी शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की गई है, तो यह सिर्फ उनकी दहशत को दर्शाता है। मैं इसको लेकर और कुछ नहीं कहना चाहता।

वहीं, पंजाब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास तक पहुंची थी। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक पुलिस या संबंधित एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि मामले की खबर सार्वजनिक होने से पहले ही संदीप पाठक अपने घर से निकल गए थे।

राजिंदर गुप्ता के फैक्ट्रियों पर भी हुई थी छापामारी

इससे पहले उद्योगपति राजिंदर गुप्ता पर भी एक्शन हुआ है। वह भी आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने हाल ही में उनकी फैक्ट्रियों पर छापामारी की थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचने पर 4 मई तक के लिए कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है।

24 अप्रैल 2026 को आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने और विलय की मंजूरी मिलने के बाद, अब AAP के पास केवल 3 सांसद शेष बचे हैं। पार्टी के प्रमुख नेताओं में संजय सिंह शामिल हैं, जबकि राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी और नरेंद्र गुप्ता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

कुमार विश्वास और सोमनाथ भारती की बढ़ी मुश्किलें, यूपी की कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास, आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती के खिलाफ समन जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें ये नोटिस साल 2014 के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े मामले में जारी किया गया है। हालांकि, यह पूरा मामला आम आदमी पार्टी के नेताओं का था लेकिन कुमार विश्वास अब आम आदमी पार्टी में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर।