झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनडीए के सांसदों ने मंगलवार को संंसद परिसर में प्रदर्शन किया। बीजेपी के सीनियर नेता तरुण चुघ ने कहा कि उनकी सरकार छात्रों लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें परेशान कर रही है।

एनडीए सांसदों के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने पहले बार सरकार के सांसदों को प्रदर्शन करते देखा है। उन्होंने कहा, “…इतना तो हमने मजबूर कर लिया है इनको। अब आएं बयान दें।”

बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

बीजेपी के सांसद तरुण चुघ ने कहा कि न तो कांग्रेस के पास सदन के भीतर कोई जवाब है और न बाहर। उनकी सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है और छात्रों को परेशान कर रही है। एक तरफ आप दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन को हाईजैक करने की कोशिश करते हो लेकिन छात्रों ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की सबसे बड़ी पंचायत से भाग रहे हैं, क्योंकि उनके पास कोई जवाब नहीं है।

कंगना रनौत ने कहा कि जब संसद में चर्चा हो रही है तो राहुल गांधी भगौड़े बने हुए हैं। अमित शाह को सुनना नहीं चाहते, ऐसे कैसे संसद चलेगा। उन्होंने कहा कि इनकी करतूतें देश देख रहा। ये देशद्रोही शक्तियों के हाथ में आ चुके है, इन्होंने एक भी दिन संसद नहीं चलने दिया। यह शर्मनाक है।

अमरिंदर सिंह वड़िंग बोले- राहुल गांधी सामना करना के लिए तैयार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस पिछले कई दिनों से मांग कर रहे हैं कि अमित शाह सदन में आएं और बयान दें। वो बताएं कि पैलेट गन किसने चलाई? छात्रों पर लाठीचार्ज किसने किया?

चंद्रशेखर बोले- चाहे झारखंड का जवाब हो या लखनऊ का, मुद्दे उठने चाहिए

आजाद समाज पार्टी कांशीराम के चीफ और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चाहे झारखंड के छात्र हों या लखनऊ के, उनके मुद्दे उठाए जाने चाहिए। छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। आज सरकार असंवेदनशील हो चुकी हैं और उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें: ‘झारखंड के छात्रों के साथ हैं हम’, JPSC-JSSC आंदोलन को CJP का समर्थन; अभिजीत दीपके का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति एकजुटता जताई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।