scorecardresearch

Rahul Gandhi Disqualification: ‘पीएम मोदी के चमचों ने शहीद पिता के बेटे को देशद्रोही मीर जाफर कहा’, भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

Rahul Gandhi Disqualification: प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने कहा कि भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते…. लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी।

Rahul Gandhi Disqualification | Priyanka Gandhi | PM Modi
Rahul Gandhi Disqualification: राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Disqualification: ‘मोदी सरनेम’ मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन अच्छा नहीं रहा। उनको इन दो दिन में दो झटके लगे। जो राहुल गांधी के साथ पूरी पार्टी के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। पहले (गुरुवार) सूरत की कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई। अब आज (शुक्रवार) लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी। इस नोटिफिकेशन के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा से राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर कड़ा हमला बोला। प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी मुद्दे पर सवालों से बौखला गए हैं, जबकि कांग्रेस नेता सच्चे देशभक्त हैं, जिन्होंने जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाया।

प्रियंका गांधी ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने देश के लिए अपना खून दिया है और सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के चमचों ने “एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही मीर जाफर कहा था”। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा क़ायम रखता है। उन्होंने कहा कि भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते…. लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया। राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जिसे आप खत्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है… आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।

प्रियंका ने कहा कि नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया। क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए? आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नीरव मोदी घोटाला- 14,000 करोड़, ललित मोदी घोटाला- 425 करोड़, मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 करोड़। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?

पढें राष्ट्रीय (National News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 24-03-2023 at 21:20 IST
अपडेट