महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से उथल-पुथल का दौर शुरू हो गया है। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के कांग्रेस में विलय की खबरें आने लगी है। महाराष्ट्र कांग्रेस में इसको लेकर बात चल रही है। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

NCP-SCP और कांग्रेस के मर्जर की अफवाह पर सीनियर कांग्रेस लीडर पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, “मैंने मीडिया में यह पढ़ा और सुना है। निजी तौर पर मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। जिन भी पार्टियों ने अपने नाम से कांग्रेस नहीं हटाया है, चाहे वह TMC हो या NCP – उन्हें घर लौट जाना चाहिए। मेरा मानना है कि देश में सिर्फ दो विचारधारा ही रहेंगी, एक हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा जो एक फासिस्ट सरकार बनाने की कोशिश कर रही है और दूसरी इक्वालिटेरियन आइडियोलॉजी जो गांधी-नेहरू विचारधारा है।”

हम अमेरिका की तरह टू पार्टी सिस्टम की तरफ बढ़ रहे- पृथ्वीराज चव्हाण

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुझे लगता है कि सिर्फ यही 2 विचारधारा रहेंगी। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका की तरह टू-पार्टी सिस्टम की तरफ बढ़ रहे हैं, इसलिए इन पार्टियों को सोचना होगा कि वे किस तरफ जाना चाहती हैं।

शरद पवार ने दिया था बयान

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए शरद पवार ने भविष्यवाणी की थी कि कुछ ही सालों में कई क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस के साथ और करीब से जुड़ जाएंगी, या वे कांग्रेस में विलय करने का विकल्प भी चुन सकती हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं थी। पवार ने कहा था कि उन्हें एनसीपी और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं दिखता।

बता दें कि 2022 में एनसीपी में टूट हुई थी और अजित पवार ने आधे से अधिक विधायकों के साथ बगावत कर दी थी। इसके बाद वह महायुति सरकार में शामिल हो गए थे। 2024 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी एनसीपी अजित पवार गुट ने महायुति के साथ लड़ा था। जब शरद पवार की पार्टी टूट गई, तब उन्होंने एनसीपी शरद पवार का गठन किया था। हालांकि गठन के 2 साल बाद से ही वह कांग्रेस में विलय की बात करने लगे थे।

यह भी पढ़ें: क्या सचिन अहीर के जाने से वर्ली में हिल जाएगी आदित्य ठाकरे की सियासी जमीन?

सांसदों की बगावत के बाद एमएलसी सचिन अहीर का पार्टी छोड़कर जाना शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के लिए बड़ा झटका है। सचिन अहीर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के साथ चले गए हैं। सचिन अहीर ने वर्ली में आदित्य ठाकरे के राजनीतिक आधार को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें