राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

जबकि ब्रज मोहन राम को ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का नया राज्यपाल बनाया गया है, जबकि डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर केरल के थे राज्यपाल

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गोवा के रहने वाले हैं। वे गोवा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ गोवा विधानसभा अध्यक्ष और सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं। राजेंद्र विश्वनाथ हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल भी रहे हैं। इसके अलावा 2025 में उन्हें केरल का राज्यपाल भी बनाया गया था। हालांकि उन्हें तमिलनाडु का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। लेकिन अब उन्हें तमिलनाडु का पूर्ण राज्यपाल बना दिया गया है।

ओम प्रकाश माथुर थे सिक्किम के राज्यपाल

जानकारी दे दें कि ओम प्रकाश माथुर राजस्थान के रहने वाले है। ओम प्रकाश भाजपा के वरिष्ठ नेता और अनुभवी संगठनकर्ता हैं। वे भाजपा में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं, ये पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी रहे हैं। जुलाई 2024 में उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल का जिम्मा संभाला था।

बृजमोहन राम समेत ये बने पहली बार राज्यपाल

बृजमोहन राम भाजपा के पूर्व सांसद भी रहे हैं। ये बिहार के पलामू, जो अब झारखंड में है, के रहने वाले हैं।

डॉ सुधा यादव भाजपा की वरिष्ठ नेता है। ये हरियाणा के महेंद्रगढ़ से सांसद भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। अगस्त 2022 में उन्हें भाजपा के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया।

दुष्यंत गौतम उत्तराखंड के राज्य प्रभारी रहे हैं। दुष्यंत गौतम काफी कम उम्र से ही संघ से जुड़े रहे हैं। ये आगरा के रहने वाले हैं। मार्च 2026 में इन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण का सदस्य भी बनाया गया।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, वे चार बार विधायक रह चुके हैं। ढाल सिंह पेशे से डॉक्टर भी हैं। 2003 से 2005 तक वे राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘कर्मचारियों को नौकर नहीं सहयोगी समझो’, जनता के बीच राज्यपाल ने दी मेयरों की नसीहत, बोले- जवाबदेही की जिम्मेदारी है

चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में आयोजित 118वें अखिल भारतीय मेयर्स सम्मेलन में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने देशभर से आए महापौरों को शहरी प्रशासन और सुशासन को लेकर कई अहम सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि महापौर का पद केवल अधिकार और सत्ता का प्रतीक नहीं है, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और सेवा की बड़ी जिम्मेदारी भी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें