तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है। 12 बजे तक के रुझानों के अनुसार टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। टीवीके ने अकेले विधानसभा का चुनाव लड़ा था। टीवीके की बढ़त के साथ ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का पुराना बयान वायरल हो रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा था कि विजय की TVK राज्य में अकेले चुनाव लड़कर जीत सकती है। ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है।

धोनी से प्रशांत किशोर की तुलना

प्रशांत किशोर विजय की पार्टी के स्पेशल पॉलिटिकल एडवाइजर भी रह चुके हैं। जब विजय ने प्रशांत किशोर को अपना रणनीतिकार बनाया था, उस दौरान एक जनसभा में प्रशांत किशोर ने कहा था कि यहां पर कुछ लोग धोनी के नारे लगा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा था, “यहां पर कुछ लोग धोनी के नारे लगा रहे हैं क्योंकि वह इकलौते बिहारी हैं जो तमिलनाडु में लोकप्रिय है। लेकिन 1 साल बाद जब मैं विजय को जीत दिलाऊंगा तो मैं भी लोकप्रिय हो जाऊंगा। जैसे धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाते हैं, वैसे ही मैं तमिलनाडु में विजय को जीत दिलाऊंगा।”

वहीं प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु के थांथी टीवी को बताया था कि अगर विजय तमिलनाडु में अकेले चुनाव लड़ते हैं तो उनके जीतने का बहुत अच्छा चांस है। जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि क्या उन्हें AIADMK के साथ गठबंधन की कोई संभावना दिखती है, तो उन्होंने जवाब दिया कि बिल्कुल। उन्होंने कहा, “कमिटमेंट अकेले जाने का है, बिल्कुल। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव होगा। अगर वह अकेले जाते हैं, तो उनके पास बहुत अच्छा मौका है।”

जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि ‘अच्छा मौका’ से उनका क्या मतलब है, तो उन्होंने कहा, “तमिलनाडु जीतने का अच्छा मौका है।” जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि क्या विजय की TVK सच में 118 सीटें जीत सकती है, तो उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “हाँ, बिल्कुल। यह वीडियो रख लो और जब नतीजे आएं तो इसे चलाओ।”

(यह भी पढ़ें- जोसेफ विजय का सफर बदलेगा तमिलनाडु की तस्वीर?)

दो साल पहले, फरवरी 2024 में विजय ने तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी 2026 के राज्य चुनावों में अपना चुनावी पदार्पण करेगी। पढ़ें पूरी खबर