कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजित दीपके की ओर से गुरुवार को बुलाए गए एक प्रेस कॉन्फ्रेस में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि वह चाहते हैं कि सत्ता परिवर्तन हो।
यह कॉन्फ्रेंस जंतर-मंतर को फिर से प्रदर्शन स्थल के रूप में बहाल करने और सीजेपी नेताओं आशुतोष रांका एवं सौरव दास तथा आशुतोष रांका की रिहाई की मांग को लेकर बुलाई गई थी।
सामाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, प्रशांत भूषण ने कहा, “जरूर सत्ता परिवर्तन होगा। हाँ…हम लोग चाहते हैं कि सत्ता परिवर्तन हो। इसमें क्या गलत है? “
वरिष्ठ अधिवक्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा ने बार-बार आंदोलन किया कि सत्ता परिवर्तन हो…और कहते हैं कि ये लोग सत्ता परिवर्तन के लिए साजिश कर रहे हैं।”
सत्ता परिवर्तन हर नागरिक का अधिकार
प्रशांत भूषण ने कहा कि सत्ता परिवर्तन कराना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा, “इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अंग्रेजों के समय जो देशद्रोह का कानून बना था, वह असंवैधानिक है…जब तक यह हिंसक नहीं होता…सिर्फ सरकार के खिलाफ असंतोष या विरोध की भावना पैदा करना हमारे संविधान में अपराध नहीं है।”
भाजपा ने क्या कहा?
दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि आज यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, दिपके, नेहा बोरा, प्रकाश राज और प्रशांत भूषण सभी मिलकर काम कर रहे हैं। उनका एकमात्र मकसद संविधान की मूल भावना को कमजोर करना और लोकतंत्र को नष्ट करना है…”
सीजेपी की ओर से बुलाई गई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिजित दीपके, आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के अलावा राजसभा सांसद कपिल सिब्बल और अभिनेता प्रकाश राज भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें-‘हम दिखाएंगे तिरंगा लहराना अपराध नहीं है…’. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस पहुंचने का आह्वान
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को लोगों से 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लेकर इकट्ठा होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम दिखाएंगे कि तिरंगा लहराना अपराध नहीं है। इससे पहले दिन में अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अनौपचारिक आपातकाल लागू कर रही है। पूरी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें।
