राजस्थान की राजधानी जयपुर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक कार्यक्रम के दौरान बिजली कटौती के एक दिन बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को जांच के आदेश दे दिए हैं।
दरअसल, गुरुवार को जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जब मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहें तो कई बार बिजली गुल हो गई थी।
ऊर्जा मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
इस मामले पर राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जांच कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी अधिकारी या अभियंता की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिजली आपूर्ति जैसी जरूरी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
रेल मंत्री के कार्यक्रम में 15 मिनट तक गुल रही बिजली
दरअसल, गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसे लेकर राजस्थान सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
दरअसल, गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस नरेंद्र मोदी सरकार ने 12 साल पूरे होने की उपलब्धि बताने के लिए बुलाई गई थी, जो निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिनों की रिकार्ड निरंतर सेवा के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे समारोहों के साथ मेल खाती थी। हालांकि वैष्णव और अन्य लोगों की ओर केंद्र की उपलब्धियों बताने के लिए करीबन 15 मिनट तक बिजली गुल रही। इस दौरान रेल मंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर भी मौजूद थे।
मंत्री ने मांगी विभागों से जानकारी
विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मंत्री ने राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और जयपुर डिस्कॉम से जानकारी मांगी है।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 3:57 बजे बिजली लाइन के सर्किट ब्रेकर में गैस रिसाव हुआ। इसे ठीक करने के दौरान दो ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध अन्य ट्रांसफार्मरों से बिजली जोड़कर 20 मिनट से भी कम समय में बिजली बहाल कर दी गई और प्रभावित दोनों ट्रांसफार्मरों ने शाम 4:21 बजे सामान्य परिचालन शुरू कर दिया।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच करने के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘सर, IRCTC का कैप्चा ठीक कराइए’, छात्र की शिकायत पर अश्विनी वैष्णव ने किया नई वेबसाइट का ऐलान
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को घोषणा की कि 15 जुलाई तक एक नई IRCTC वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। मंत्री ने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान यह घोषणा की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
