Poll of Exit Polls 2026: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सरकार क्या अपने अंत की तरफ है? बुधवार को आए एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा का संकेत मिल रहा है जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बंगाल में इस बार ‘परिवर्तन’ देखने को मिल सकता है। अधिकतर एग्जिट पोल्स में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी में कांटे की टक्कर दिखी। एक एग्जिट पोल में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय की टीवीके आखिरकार दक्षिण के इस राज्य में डीएमके-एआईडीएमके का वर्चस्व खत्म कर सकती है और सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर सकती है। हालांकि, अधिकतर एग्जिट पोल में डीएमके-कांग्रेस के गठबंधन को राज्य में स्पष्ट बढ़त मिलते दिखाया गया है।

आपको बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे सर्वे पर आधारित होते हैं और ये कितने सटीक साबित होंगे, ये 4 मई को ही पता चलेगा। चलिए आपको बताते हैं बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी एग्जिट पोल के नतीजे।

असम में बीजेपी एक बार फिर जीत की हैट्रिक बना सकती है। अधिकतर एग्जिट पोल में कांग्रेस की हार और बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया है। वहीं केरल में CPM के नेतृत्व वाले LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) की हार का अनुमान है और इसके साथ ही देश में एकमात्र लेफ्ट सरकार का भी खात्मा हो जाएगा। पुड्डुचेरी में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को हराकर एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने का अनुमान है।

बुधवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में मतदान खत्म होने के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल ने एक ऐसी तस्वीर पेश की है जिसने चुनाव परिणाम को लेकर काफी अनिश्चितता पैदा कर दी है। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होते हैं तो मजबूत सत्तारूढ़ पार्टियां, नए और उभरते हुए दल चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल परिणाम 2026 (West Bengal Exit Poll Results 2026)

पोल एजेंसीबीजेपीटीएमसीअन्य
पीपल्स प्लस1041856
पी-मार्क1621284
जेवीसी1501422
चाणक्य1551355
मेट्राइज1541337
Poll of polls1451454

तमिलनाडु एग्जिट पोल परिणाम 2026 (Tamil Nadu Exit Polls 2026)

एजेंसीडीएमके+एआईएडीएमके+ / एआईएडीएमकेटीवीकेअन्य
पी-मार्क1357521
मेट्राइज12794113
एक्सिस माय इंडिया10127109
पीपल्स पल्स1357321
जन की बात वोटर कनेक्ट85138120
Poll of Polls11781352

असम एग्जिट पोल परिमआम 2026 (Assam Exit Poll Results 2026)

एजेंसीएनडीएयूपीएअन्य
पी-मार्क88353
मेट्राइज90297
जेवीसी94284
एक्सिस माय इंडिया94302
Poll of Polls92304

केरल एग्जिट पोल परिणाम 2026 (West Bengal Exit Poll Results 2026)

एजेंसीएलडीएफयूडीएफबीजेपीअन्य
मेट्राइज627143
एक्सिस माय इंडिया558320
पी-मार्क657533
वोट वाइब637502
पीपल्स पल्स608022
Poll of Polls617732

पुड्डुचेरी एग्जिट पोल परिणाम 2026 (Puducherry Exit Poll Results 2026)

एजेंसीएनआरसी+कांगेस+टीवीके+अन्य
एक्सिस माय इंडिया18732
पीपल्स पल्स181102
जेवीसी161220
प्रजा पोल22800
कामाख्या एनालिटिक्स21621
Poll of Polls19821

कुल मिलाकर, 2026 के इन एग्जिट पोल्स ने साफ कर दिया है कि इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और अनिश्चित रहने वाला है। पश्चिम बंगा में ‘परिबर्तन’ की चर्चा हो या तमिलनाडु में विजय की TVK का उभरना, हर राज्य में अलग-अलग राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। वहीं असम में BJP की बढ़त, केरल में LDF के लिए चुनौती और पुड्डुचेरी में सत्ता परिवर्तन के संकेत चुनाव को और रोचक बना रहे हैं।

हालांकि, यह याद रखना जरूरी है कि एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान होते हैं अंतिम नतीजे नहीं। असली तस्वीर 4 मई को मतगणना के बाद ही साफ होगी जब यह तय होगा कि जनता ने किसे अपना जनादेश दिया है और किन राज्यों में सत्ता का समीकरण बदलेगा।

यह भी पढ़ें: किस राज्य में किसकी सरकार? बंगाल से केरल तक देखें एग्जिट पोल के अनुमान

बुधवार शाम पश्चिम बंगाल चुनाव में दूसरे चरण का मतदान पूर्ण होने के बाद चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के अलग-अलग एग्जिट पोल जारी किए गए। इन सभी राज्यों की मतगणना 4 मई को होगी। पढ़ें पूरी खबर…