Noida Airport News: भारी बारिश के बाद हाल ही में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तंज कसा है। हालांकि, एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि पानी को 30 मिनट के अंदर बाहर निकाल दिया गया।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी? जहां भाजपा सरकार, वहां महा-भ्रष्टाचार!”

रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना

इसका वीडियो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी शेयर किया है और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार के भ्रष्टाचार की एक और बानगी, नोएडा ( जेवर ) इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुआ पानी-पानी, मोदी सरकार के शासनकाल में देश में नवनिर्मित लगभग हर बड़े-छोटे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, जैसे संसद भवन, भारत मंडपम, कई हवाई अड्डों , दर्जनों एक्सप्रेसवेज और पुलों में उद्घाटन के तुरंत बाद बारिश के दौरान जलभराव, छत टपकने या दरारें आने के मामले सामने आए हैं।”

रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा, “ऐसे तमाम मामलों से यही साबित होता है कि मोदी सरकार का कामकाज और गवर्नेंस मॉडल पूरी तरह से भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है l बार-बार होने वाली ऐसी ढांचागत कमियां मोदी सरकार के शासनकाल में सत्ता के संरक्षण में फल – फूल रहे प्रणालीगत भ्रष्टाचार का प्रमाण हैंl अब मोदी जी के जुमले ” न खाऊंगा न खाने दूंगा का दस्तूर कुछ ऐसा है भ्रष्टाचारियों की पौ बारह करने के मकसद से देश की तिजोरी की जा रही खाली है , हर संरचना के निर्माण के पीछे बंदरबाट की कहानी है।”

विपक्ष को यहां के गड्ढे दिख रहे हैं- बीजेपी विधायक

जेवर से भाजपा विधायक धीरेन्द्र सिंह कहते हैं, “विपक्ष को यहां गड्ढे और बारिश का पानी तो दिख रहा है, लेकिन वे इसी धरती पर बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, विश्व स्तरीय सड़क निर्माण, बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश और हजारों युवाओं के लिए पैदा हो रहे रोजगार के अवसरों को देखने से इनकार कर रहे हैं। उनका स्पष्ट प्रयास उत्तर प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास से जनता का ध्यान भटकाना है।”

बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक आई बारिश से टर्मिनल और पार्किंग के बीच जलभराव हुआ था। एयरपोर्ट की टीम ने तेजी से काम करते हुए आधे घंटे के अंदर ही जलभराव की निकासी कर दी। इस दौरान उड़ानों के संचालन पर किसी तरह का कोई भी असर नहीं पड़ा। पानी की निकासी के बाद अब टर्मिनल और पार्किंग के बीच यात्रियों की आवाजाही सामान्य हो गई है।

जून में खुला नोएडा एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था। 15 जून को कमर्शियल ऑपरेशन शुरू हुआ। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित है। इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक और इंटरनेशनल गेटवे के तौर पर विकसित किया गया है। अभी यहां से हर हफ़्ते 224 उड़ानें संचालित होती हैं।

यह भी पढ़ें: ‘…अखिलेश भैया नहीं, अंकल’, मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख और राहुल पर बोला हमला

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सोमवार को शिक्षा, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल को भी आड़े हाथ लिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…