PM Modi Mann ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार (25 दिसंबर) को साल 2022 के आखिरी ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 96वां संस्करण आज सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 98वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को सचेत करते हुए कहा, “आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है, इसलिए हमें मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रूकावट भी नहीं पड़ेगी।” प्रधानमंत्री ने मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि 100वें episode में हम क्या बात करें, उसे कैसे खास बनायें, इसके लिए आप मुझे अपने सुझाव भेजेंगे तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा।
India दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया- PM Modi
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, “पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने शिक्षा, विदेश नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित हर क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।” उन्होंने कहा कि साल 2022 अद्भुत रहा। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए जबकि ‘अमृत काल’ शुरू हुआ। भारत ने तेजी से प्रगति की और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।
Namami Gange को UN की टॉप 10 पहलों में शामिल किए जाने पर पीएम मोदी ने जताई खुशी
हम सभी के लिए यह गौरव की बात है कि भारत की इस पहल को आज दुनियाभर की सराहना मिल रही है । United Nations ने ‘नमामि गंगे’ मिशन को इकोसिस्टम को रीस्टोर करने वाले दुनिया के Top Ten Initiatives में शामिल किया है। ये और भी खुशी की बात है कि पूरे विश्व के 160 ऐसे Initiatives में ‘नमामि गंगे’ को यह सम्मान मिला है।”
प्रधानमंत्री ने ‘जलज आजीविका मॉडल’ की चर्चा करते हुए कहा कि इसे Biodiversity को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। इस टूरिज़्म-बेस्ड बोट सफारी को 26 Locations पर लांच किया गया है। उन्होंने कहा, “नमामि गंगे अभियान की सबसे बड़ी ऊर्जा, लोगों की निरंतर सहभागिता है। नमामि गंगे अभियान में गंगा प्रहरियों और गंगा दूतों की भी बड़ी भूमिका है। नमामि गंगे मिशन का विस्तार, उसका दायरा, नदी की सफाई से कहीं ज्यादा बढ़ा है | ये जहां हमारी इच्छाशक्ति और अथक प्रयासों का एक प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं, ये पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विश्व को भी एक नया रास्ता दिखाने वाला है |”
‘हर घर तिरंगा’ अभियान की चर्चा
प्रधानमंत्री ने कहा, “2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। आज़ादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी। इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी भी मिली है। साल 2023 को G20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।”
मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “साल 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा। ये है, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को सेलिब्रेट करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए। इस साल देश ने नई रफ्तर पकड़ी और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए।
साल 2022 की आखिरी Mann Ki Baat
क्रिसमस (Christmas) के मौके पर देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के जरिए संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने देशवासियों से पिछले हफ्ते अपने विचारों को भेजने के लिए आमंत्रित किया था। पीएम मोदी ने 13 दिसंबर को ट्वीट कर कहा था कि इस साल 2022 की आखिरी मन की बात इस महीने की 25 तारीख को होगी। इस कार्यक्रम के लिए मैं आपके विचार प्राप्त करने के लिए बेहद उत्सुक हूं। मन की बात कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूसोनायर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया गया। यह हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है।