प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। खुद पीएम मोदी ने X अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। पीएम मोदी की पोस्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ हुई बातचीत में वैश्विक शांति के साथ-साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है।
प्रधानमंत्री ने बताया है कि इस बातचीत में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, जरूरी टेक्नोलॉजी और आपसी हितों के दूसरे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
वैश्विक शांति और सुरक्षा पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने कहा कि इस बातचीत में हमने ग्लोबल शांति और सिक्योरिटी को आगे बढ़ाने की चल रही कोशिशों सहित रीजनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर भी अपने विचार शेयर किए। पीएम मोदी ने कहा कि इस बातचीत में दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेवलेपमेंट पर भी चर्चा की। इस बातचीत में वैश्विक शांति और सुरक्षा प्रमुख मुद्दा रहा। इस बातचीत में दोनों नेता संपर्क में रहने पर सहमत हुए हैं।
इस साल की यह चौथी बातचीत जो फोन पर हुई
बता दें कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप केबीच साल 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इस साल की यह चौथी बातचीत है जो फोन पर हुई है। इससे पहले यह दोनों लीडर 3 बार फोन पर बातचीत कर चुके हैं। दोनों के बीच 2 फरवरी, 24 मार्च और 14 अप्रैल को फोन पर बातचीत हुई है।
पिछली बातचीतों में क्या रहे थे मुद्दे?
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई पिछली तीन बातचीतों में मुख्य रूप से भारत-अमेरिका व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। 2 फरवरी को हुई बातचीत में मोदी ने भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18% किए जाने के फैसले के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही।
24 मार्च को दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने, जल्द शांति बहाल करने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला, सुरक्षित और सुगम बनाए रखने पर चर्चा की तथा शांति और स्थिरता के प्रयासों को लेकर संपर्क में रहने पर सहमति जताई।
वहीं, 14 अप्रैल की बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
यह भी पढ़ें: ‘प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश…’, दुबई से इजरायल जा रही FlyDubai की फ्लाइट में पायलटों की हिंसक भिड़ंत पर बोले PM बेंजामिन नेतन्याहू
दुबई से तेल अवीव जा रही FlyDubai की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान के कॉकपिट में दो पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। हालात को देखते हुए विमान की सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
