प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की ताकि उनके परिवारों पर वित्तीय बोझ कम हो सके।
इससे पहले उन्होंने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया, जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। प्रधानमंत्री ने इससे पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। लाल किले से यह उनका लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन है।
लाल किला पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने और ‘युवा शक्ति’ को विशेष महत्व दिया गया है। प्रधानमंत्री के संबोधन में विकसित भारत@2047, युवा शक्ति, देश की विकास यात्रा और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़े मुद्दों पर देश की नजर है। भाषण की हर बड़ी बात और समारोह से जुड़े ताजा अपडेट इस लाइव ब्लॉग में लगातार जोड़े जा रहे हैं।
पीएम मोदी बोले- देश के युवा करेंगे AI की दुनिया का नेतृत्व
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज 2,50,000 से ज़्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। हमने हाल ही में एक AI इम्पैक्ट समिट आयोजित किया था; AI का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। लाल किले की प्राचीर से मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूँ: हमने आने वाले समय में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स में प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया है, ताकि वे AI की दुनिया में नेतृत्व कर सकें। 2014 से पहले, बायो-इकोनॉमी सेक्टर की वैल्यू सिर्फ 60,000 करोड़ रुपये थी... जो इंडस्ट्री 2014 से पहले 60,000 करोड़ रुपये की थी, वह अब बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये हो गई है..."
Independence Day 2026 LIVE: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग सुविधा की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की ताकि उनके परिवारों पर वित्तीय बोझ कम हो सके। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ एक कोचिंग कक्षाएं एक बहुत बड़ा बोझ बन चुकी हैं।
Independence Day 2026 LIVE: चुनौतियों से निपटने के लिए सशक्त नागरिक सुरक्षा तंत्र बनेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ऐलान किया कि आधुनिक युग की चुनौतियों से निपटने के लिए सशक्त नागरिक सुरक्षा तंत्र और स्वयंसेवी बल बनाया जाएगा।
Independence Day 2026 LIVE: देश के महान सपूतों के साहस, त्याग और अटूट संकल्प को याद किया
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश भारत के उन महान सपूतों और बेटियों को गहरे आभार के साथ याद कर रहा है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और अपने साहस, त्याग और अटूट संकल्प के ज़रिए आजादी के एकमात्र लक्ष्य के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
Independence Day 2026 LIVE: विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए
लाल किले पर शनिवार को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला उद्यमियों, युवा नवप्रवर्तकों, किसानों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों सहित समाज के कई क्षेत्रों से जुड़े लगभग 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए। आमंत्रित अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के स्वयंसेवक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाने वाली महिला उद्यमी, नमस्ते , पीएम अजय और सीड जैसी योजनाओं के लाभार्थी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 'माय भारत' के स्वयंसेवक शामिल रहे।
Independence Day 2026 LIVE: विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए आगे आने का आह्वान
देश की आजादी की 80वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हर नागरिक से आगे आने का आह्वान किया।
Independence Day 2026 LIVE: महिला आरक्षण लागू करने में सभी दल सहयोग करें, महिलाओं को हक दिलाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण लागू करने में सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिया जाना चाहिए ताकि वे लोकसभा और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व हासिल कर देश की नीति निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
Independence Day 2026 LIVE: पीएम मोदी ने युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने और बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
Independence Day 2026 LIVE: '3000 रुपये की यूरिया किसानों को 300 रुपये में दे रही सरकार'
लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद सरकार किसानों पर खाद की बढ़ी कीमतों का बोझ नहीं पड़ने दे रही है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया की कीमत करीब 3,000 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गई है, लेकिन किसानों को यह 300 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तरह DAP की वैश्विक कीमत करीब 5,000 रुपये तक पहुंचने के बावजूद किसानों को यह 1,350 रुपये में दी जा रही है।
Independence Day 2026 LIVE: विकसित भारत बनने की यात्रा में युवाओं की बड़ी भूमिका
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "विकसित भारत बनने की यात्रा में युवाओं की बड़ी भूमिका है। विकसित भारत का सबसे ज़्यादा फायदा देश के युवाओं को ही होगा।"
Independence Day 2026 LIVE: विकसित भारत बनने की यात्रा में युवाओं की बड़ी भूमिका
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "विकसित भारत बनने की यात्रा में युवाओं की बड़ी भूमिका है। विकसित भारत का सबसे ज़्यादा फायदा देश के युवाओं को ही होगा।"
Independence Day 2026 LIVE: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार गूंजा 'वंदे मातरम्'
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में पहली बार 'वंदे मातरम्' गाया गया। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की विरासत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य समारोह में लाल किले की प्राचीर पर की गई पुष्प सज्जा के केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज और उसके दोनों ओर हिंदी में 'वंदे मातरम्' लिखा हुआ था।
Independence Day 2026 LIVE: देश में 1.75 करोड़ घर पाइप वाली गैस लाइन से जुड़े: पीएम मोदी
80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "12 साल पहले, सिर्फ 70 शहरों में पाइप वाली गैस लाइन की सुविधा थी। पिछले 12 सालों में यह संख्या बढ़कर 700 शहर हो गई है। आज देश में 1.75 करोड़ घर पाइप वाली गैस लाइन से जुड़े हैं।"
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को देशवासियों से बड़े सपने देखने और ऊंचे संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि कोई भी राष्ट्र अपने सपनों, संकल्पों और सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़कर महान बनता है।
Independence Day 2026 LIVE: कैप्टन सोनिया सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता कीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कैप्टन सोनिया सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता कीं।
Independence Day 2026 LIVE: लाल किले पर पीएम मोदी का राजनाथ सिंह ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए लाल किले पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
Independence Day 2026 LIVE: पीएम मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता को दी पुष्पांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
Independence Day 2026 LIVE: राजनाथ सिंह ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान किया गया।
Independence Day 2026 LIVE: लाल किले पर तैयारियां पूरी
दिल्ली के लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।
Independence Day 2026 LIVE: हर अपडेट सबसे पहले यहां
प्रधानमंत्री मोदी के ध्वजारोहण से लेकर उनके भाषण और समारोह से जुड़े हर महत्वपूर्ण अपडेट पर हमारी नजर रहेगी। इस लाइव ब्लॉग में आपको लगातार ताजा जानकारी मिलेगी।
Independence Day 2026 LIVE: अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों के कारण भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।
Independence Day 2026 LIVE: खड़गे ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पिछले एक दशक में भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक सद्भाव के सामने गंभीर चुनौतियां आई हैं। खड़गे ने कहा कि युवाओं को अपनी आकांक्षाएं पूरी करने के अवसर, किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान और महिलाओं को समानता, सशक्तीकरण तथा देश के भविष्य को आकार देने में समान आवाज मिलनी चाहिए।
Independence Day 2026 LIVE: ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पर खास जोर
इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का विशेष महत्व है। समारोह में इससे जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
Independence Day 2026 LIVE: लाल किले के आसपास सुरक्षा कड़ी
स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समारोह में आमंत्रित अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
Independence Day 2026 LIVE: देश की नजर पीएम मोदी के भाषण पर
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर देशभर की नजर है। भाषण में सरकार की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और राष्ट्रीय मुद्दों पर बात हो सकती है।
Independence Day 2026 LIVE: लाल किले पर तैयारियां पूरी
दिल्ली के लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।
