West Bengal Election News: पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। झारग्राम में अपनी विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और सड़क किनारे एक स्थानीय दुकान पर झालमुड़ी का आनंद लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोलेज चौराहे पर स्थित ‘स्वपनलाल स्पेशल मुरी’ की दुकान में रुककर सभी को चौंका दिया। दुकान के मालिक विक्रम को अभी तक इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है कि पीएम मोदी ने उनकी दुकान से झालमुड़ी का आनंद लिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “रविवार के व्यस्त दिन, पश्चिम बंगाल भर में चार रैलियों के बीच, झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया।”

पीएम मोदी ने ममता सरकार पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम की रैली में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। एक ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों का मजहब, घुसपैठियों की भाषा और घुसपैठियों के तौर-तरीकों की रक्षा करेगी। उस घुसपैठिया सरकार के लिए अगर कोई दुश्मन होगा, तो यहां बैठे हुए भाई-बहन ही घुसपैठियों के दुश्मन होंगे।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “मुझे लोग बताते हैं, यहां अगर एक बार बिजली चली जाए तो कई-कई दिन बाद आती है। कई बार आती ही नहीं।
बिजली तो नहीं आती, लेकिन बिजली का भारी-भरकम बिल जरूर आता है। यहां आप अंधेरे में हैं और टीएमसी के नेताओं के बंगले-गाड़ियां चकाचक चमक रहे हैं। इसलिए मोदी ने संकल्प लिया है, यहां के कोयले को लूटने वालों को, आपको अंधेरे में रखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। चुन-चुन कर इन लुटेरों का हिसाब किया जाएगा।”

टीएमसी महिला विरोधी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास नहीं होने को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा और टीएमसी को महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा, “भाजपा ने प्रयास किया कि 2029 से महिलाओं को आरक्षण का फायदा मिलना शुरू हो जाए। लेकिन महिला विरोधी टीएमसी ने संसद में इसका विरोध किया। टीएमसी ने हर प्रकार का छल और प्रपंच किया, ताकि बंगाल की 33 प्रतिशत महिलाएं MLA और MP न बन पाएं। अब बंगाल की महिलाओं को टीएमसी के इस पाप के लिए उसे सजा देनी है। महिला विरोधी टीएमसी को अब सरकार से जाना ही होगा।” पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें…