प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और कृषि के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर केंद्रित व्यापक वार्ता की। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम जल्द ही पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देंगे।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमने एक महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी साझेदारी स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुझे खुशी है कि इजरायल में यूपीआई के उपयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। हम नागरिक परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। साथ मिलकर, हम भविष्य के लिए तैयार कृषि समाधान विकसित करेंगे। हम उत्कृष्ट गांवों के निर्माण पर काम करेंगे।”

वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस दौरान कहा, “आपकी सरकार अविश्वसनीय रूप से कुशल है। एक मंत्री और एक राजदूत के साथ आप कितना कुछ कर सकते हैं। यहां हमारे बीच जो विचारों और भावनाओं का आदान-प्रदान हुआ है, वह इस उल्लेखनीय G2G में भी जारी रहेगा, जिसका लंबे समय से इंतजार था। इससे एक-दूसरे को मिलने वाले अपार लाभों को और भी अधिक बढ़ावा मिलेगा।”

नेतन्याहू ने उनकी पत्नी के साथ पहली मुलाकात के बारे में बताया

प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रेस वार्ता में खुलकर बोलते हुए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “मैं भारत का बहुत ऋणी हूं। जब मैं सारा (अपनी पत्नी) से पहली बार मिला तो मुझे लगता है कि हमारी पहली या दूसरी मुलाकात तेल अवीव के एक भारतीय रेस्तरां में हुई थी। वह रीना पुष्कर्ना का रेस्तरां था। खाना लाजवाब था। सारा ने पहली बार उस रेस्तरां का स्वाद चखा था। वह एक बेहतरीन पहली मुलाकात थी, न केवल खाने के लिहाज से बल्कि मुलाकात भी शानदार रही।”

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा

भारत और इजरायल के बीच भारत-पश्चिम एशिया यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) के कार्यान्वयन और I2U2 (भारत-इजराइल-यूएई-अमेरिका) के ढांचे के तहत सहयोग पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को इजरायल पहुंचे। नौ वर्षों में यह पीएम मोदी की इजरायल की दूसरी यात्रा है। जुलाई 2017 में पीएम मोदी ने इजरायल की पहली यात्रा की थी।

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने इजरायल की संसद में हमास के ‘बर्बर’ हमले की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित किया। यह संबोधन पश्चिम एशियाई देश की उनकी दो दिवसीय यात्रा के दौरान हुआ। जहां पीएम मोदी अपने भाषण से कुछ घंटे पहले ही पहुंचे थे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा दिया जाने वाला पहला भाषण है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें