पंजाब पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं जिनमें जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इसके साथ ही पंजाब , हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में असली बदलाव भाजपा ही ला सकती है। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री के भाषण कि 5 बड़ी बातें।

*पीएम मोदी ने रैली में कहा, “पंजाब को विकसित, आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा ही करेगी। पंजाब में नया निवेश आए, पंजाब में रोजगार के नए अवसर बनें, पंजाब में बने प्रोडक्ट दुनिया के कोने-कोने में पहुंचे, ये काम BJP ही करेगी।

*नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में कुर्सी का किस्सा ही खत्म नहीं होता। ये इसलिए नहीं लड़ रहे कि पंजाब का हित कैसे होगा, इनकी लड़ाई इसलिए है कि इनकी जो कुर्सी है, वो किसके पास रहेगी।

पीएम बोले- पंजाब में कानून-व्यवस्था बेहाल

*प्रधानमंत्री बोले, “पंजाब में आज क्या हो रहा है, ये किसी से छिपा नहीं है। यहां विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। आज पंजाब में कानून-व्यवस्था बेहाल है। कब कहां गैंगवॉर हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो गया है।” उन्होंने आगे कहा, “पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं है, आए दिन थानों पर अटैक होते हैं। सबसे दुखद तो ये है कि पंजाब का भविष्य भी बर्बाद किया जा रहा है। नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं, पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है।”

पंजाब के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

*जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमने देखा है कि पंजाब के युवा खेल के मैदान में भारत का गौरव और सम्मान कैसे बनाए रखते हैं। आज मैं उनसे कहना चाहता हूं कि यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। ‘खेलो इंडिया अभियान’ और ‘खेलो इंडिया खेल नीति’ विशेष रूप से आपके लिए शुरू की गई है। भारत में एक नई खेल अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है और इस अर्थव्यवस्था के केंद्र में जालंधर का खेल निर्माण तंत्र है।” उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा किया और उनके साथ कई समझौते किए गए हैं। मैं सभी युवाओं से खेलों में भाग लेने और वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाने का आग्रह करता हूं। हमारी सरकार हर संभव तरीके से आपके साथ खड़ी है।

बीजेपी पंजाब के विकास के प्रति प्रतिबद्ध- PM मोदी

*पंजाब पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज स्थिति ऐसी है कि पंजाब में सभी विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। भारत सरकार की योजनाओं को मात्र अपने नाम से प्रचारित किया जा रहा है और उन्हें अपनी योजना के रूप में पेश किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि हालांकि पंजाब में भाजपा की सरकार नहीं है लेकिन पंजाब के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: ‘यह मोदी है…’, जींद रैली में पीएम बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के तीन या चार देश ही ऐसे हैं जिनके पर हाइड्रोजन चलाने का समर्थ हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें