पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। दूसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार जारी है। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी के निशाने पर टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रहीं। पीएम मोदी ने दावा किया कि पहले चरण में वोटिंग के बाद साफ हो चुका है कि बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत दर्ज करने जा रही है।
टीएमसी का अहंकार टूट गया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “पहले चरण के मतदान में बंगाल ने कमाल कर दिया है। पहले चरण में टीएमसी का अहंकार टूट गया है। अब दूसरे चरण में भाजपा की प्रचंड जीत पक्की होने जा रही है। बंगाल का ये चुनाव अब अंतिम चरण में है, लेकिन आपने एक बात नोटिस की होगी, 15 साल पहले टीएमसी मां-माटी-मानुष की बातें करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब इनके मुंह से मां-माटी-मानुष ये शब्द तक नहीं निकलते। आखिर क्यों? क्या कारण है? ये टीएमसी वाले अगर मां-माटी-मानुष की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।”
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के पास सब कुछ है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों के पास सामर्थ्य भरपूर है, इसलिए बंगाल फिर से देश का नंबर वन राज्य बन सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें बस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान को याद रखना है। नेताजी ने कहा था, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। नेताजी के इस आह्वान पर देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज बंगाल को आपके एक वोट की जरूरत है। आप हमें अपना आशीर्वाद दीजिए, अपना वोट दीजिए, हम आपको टीएमसी से आजादी दिलाएंगे।
‘टीएमसी के महाजंगलराज की पीड़ित बहनें और बेटियां’
टीएमसी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “टीएमसी के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें और बेटियां हैं। बहनों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है, इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही दिख रहा है। संदेशखाली में बहनों के साथ गुंडे अन्याय करते रहे। टीएमसी की निर्मम सरकार गुंडों का साथ देती रही। यहां बहनों को ही गाली दी गई। बंगाल के भाइयों और बहनों, इसे कभी भी भूलना नहीं है।”
पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी के महाजंगलराज में यहां से बेटियां लापता हो रही हैं, लेकिन यहां की टीएमसी सरकार सोई पड़ी है। उन्होंने कहा कि बेटियों की इन्हें कोई चिंता नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि अब और नहीं, 4 मई के बाद भाजपा की सरकार इन गुंडों का चुन-चुन कर हिसाब करेगी।
(यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का TMC चीफ पर जोरदार हमला)
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले दक्षिण 24 परगना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने टीएमसी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भ्रष्ट हैं, लेकिन ममता बनर्जी भी भ्रष्टाचार में कम नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर
