PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Beneficiary List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (13 मार्च) को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त असम के गुवाहटी से जारी की। भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस योजना में किसानों को 2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये मिलते हैं। अभी तक इस स्कीम के तहत कुल 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। जिन किसानों ने अपनी KYC पूरी कर ली है और सभी दस्तावेज जमा किए हैं, उन्हें इस किस्त के पैसे मिले। इस योजना के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये सीधे DBT (Direct Bank Transfer) मोड के जरिए भेजे जाते हैं। हर लाइव अपडेट पढ़ें यहां
What is the PM-KISAN scheme?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसे साल 2019 में देशभर के भूमिधारक किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से लागू किया गया था। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने पर दी जाती है। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाता है जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है।
इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण जैसे कृषि संबंधी खर्चों को पूरा करने में मदद करना है। साल 2019 में शुरू होने के बाद से यह कार्यक्रम दुनिया की सबसे बड़ी आय-सहायता योजनाओं में से एक बन गया है। अब तक इस योजना के तहत 9.35 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग ₹4.27 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि योजना का लाभ केवल वास्तविक भूमिधारक किसानों को ही मिले, सरकार ने सभी पंजीकृत लाभार्थियों के लिए e-KYC सत्यापन और आधार लिंकिंग अनिवार्य कर दी है।
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त रिलीज
पीएम किसान योजना की तीसरी किस्त आज जारी हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहटी से किस्त रिलीज की।
पीएम किसान की 22वीं किस्त आ गई है और अब लाभार्थी किसान यह चेक कर सकते हैं कि उनके अकाउंट में पैसे आए हैं या नहीं। किसान नीचे दिए गए तरीके से यह पता कर सकते हैं…
SMS के जरिए पीएम किसान की किस्त ऐसे करें चेक
-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी होने के बाद लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS आता है।
-किस्त जारी होने की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश के जरिए दी जाती है।
-इसके अलावा बैंक की ओर से भी एक मैसेज भेजा जाता है जिसमें बताया जाता है कि खाते में 2,000 रुपये की राशि जमा कर दी गई है।
एटीएम के जरिए ऐसे करें चेक
अगर आपको सरकार या बैंक की ओर से कोई मैसेज नहीं मिलता है तो आप अपने नजदीकी ATM पर जाकर खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
आप मिनी स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं। इससे पता चल जाएगा कि आपके खाते में ₹2,000 की किस्त जमा हुई है या नहीं।
बैंक जाकर ऐसे करें चेक
आप अपनी बैंक शाखा में जाकर भी यह पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं।
बैंक जाते समय अपनी पासबुक साथ ले जाएं। बैंक में पासबुक अपडेट या प्रिंट कराकर यह पता लगाया जा सकता है कि आपके खाते में किस्त की राशि जमा हुई है या नहीं।
