वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील में पशुपालन, कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील से गरीब, मछुआरों, किसानों और युवाओं के लिए बड़े मौके खुलेंगे।

मीडिया से बात करते हुए पीयूष गोयल ने कहा, “मैं संसद में इस डील के बारे में बोलना चाहता था, लेकिन कांग्रेस द्वारा बनाए गए खराब माहौल के कारण ऐसा नहीं कर सका।”

पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत की अर्थव्यवस्था के संवेदनशील सेक्टर्स, खासकर खेती और डेयरी को सुरक्षित रखा गया है। हमने पूरे देश से रिपोर्ट देखी हैं, हर तरफ बहुत उत्साह है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा खेती और डेयरी सेक्टर को बढ़ावा दिया है, उनके हितों की रक्षा की है और इस सेक्टर के लोगों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य और भरपूर मौके सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम किया है।

‘भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत’

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर ट्रेड डील मिली है। ऐसा पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पर्सनल संबंधों के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ यह ट्रेड डील भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है।

ट्रेड डील को लेकर क्या सवाल उठ रहे हैं? पढ़िए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किन-किन मुद्दों पर अब भी अस्पष्टता है