केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विधानसभा चुनाव में मिली हार को ‘आश्चर्यजनक’ बताया। उन्होंने कहा किवे एलडीएफ केरल में जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगा और राज्य सरकार पर लोगों की भलाई की योजनाएं लागू करने के लिए दबाव बनाएगा। इस दौरान उन्होंने तीन सीटों पर बीजेपी की जीत को राज्य के लिए ‘गंभीर’ बताया।

यह पहली बार है जब एलडीएफ के हार के बाद पिनाराई विजयन ने कुछ बोला है। उन्होंने जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए यूडीएफ को चुनावों में जीत पर बधाई दी। उन्होंने बीजेपी की जीत को ‘गंभीर’ बताते हुए कहा कि जो लोग सेक्युलरिज्म की रक्षा करना चाहते हैं, यह उनके लिए ‘चिंताजनक’ है।

केरल में कहां-कहां जीती बीजेपी?

केरल में भारतीय जनता पार्टी ने चथन्नूर, कज़हाकुट्टम और नेमोम विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। चथन्नूर विधानसभा सीटी पर बीजेपी के बीबी गोपाकुमार 4398 वोटों से जीते। नेमोम विधानसभा सीट पर बीजेपी के सीनियर नेता राजीव चंद्रशेखर ने 4978 वोटों से जीत दर्ज की। इन दोनों के अलावा कज़हाकुट्टम विधानसभा सीट पर बीजेपी के वी.मुरलीधरन नजदीकी मुकाबले में 428 वोटों से जीते।

केरल में किस पार्टी को मिले कितने वोट?

क्रम संख्यापार्टीवोट प्रतिशतवोटों की संख्या
1आम आदमी पार्टी0.17%37754
2बीजेपी11.42%2466178
3बीएसपी0.15%33125
4सीपीआई6.64%1434524
5सीपीआई(एम)21.77%4700662
6सीपीआई(एमएल)(एल)0.00%458
7कांग्रेस28.79%6217918
8मुस्लिम लीट11.01%2378053
9केरल कांग्रेस2.43%525323
10करेल कांग्रेस (एम)2.60%561157
11एनसीपी0.00%692

केरल में कौन जीता कितनी सीटें?

क्रम संख्यापार्टीसीटें जीतीं
1कांग्रेस63
2सीपीआई (एम)26
3इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग22
4सीपीआई8
5केरल कांग्रेस7
6आरएसपी3
7बीजेपी3
8राजद1
9आरएमपीओआई1
10केरल कांग्रेस जैकब KEC(J)1
11CMPKSC1
12निर्दलीय4

यह भी पढ़ें: केरल में जीत से राजद ने दक्षिण राज्यों में दी दस्तक

कन्नूर जिले की कुथुपरम्बा सीट से राजद उम्मीदवार पी.के. प्रवीण ने चुनाव जीतकर पार्टी का खाता खोल दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें