संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रशासनिक सेवा 2025 के नतीजे 6 मार्च 2026 को जारी हुए थे। यूपीएससी रिजल्ट 2025 की 301वीं रैंक को लेकर विवाद हो गया, जब एक ही रैंक पर दो महिलाओं ने दावा किया। दोनों का नाम आकांक्षा सिंह है। इस बीच पीआईबी ने क्लियर कर दिया है कि गाजीपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह का दावा सही है।

ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा गलत

बिहार के चर्चित व्यक्ति रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने भी यूपीएससी की परीक्षा क्लियर कर ली है और उनकी 301वीं रैंक आई है। वहीं गाजीपुर की रहने वाली एक और आकांक्षा सिंह ने ऐसा दावा किया था। हालांकि अब पीआईबी ने रोल नंबर, पिता-माता का नाम और एड्रेस के साथ बता दिया कि गाजीपुर की आकांक्षा सिंह का दावा सही है और उन्होंने यूपीएससी एग्जाम क्लियर किया है। ब्रह्मेश्वर मुखिया का साल 2012 में निधन हो गया था।

गाजीपुर की आकांक्षा ने क्लियर किया यूपीएससी

पीआईबी ने जो स्पष्टीकरण दिया है, उसमें साफ लिखा है आकांक्षा सिंह, रैंक 301, रोल नंबर- 0856794। वहीं उनके पिता का नाम रंजीत सिंह जबकि माता का नाम नीलम सिंह है। यूपीएससी क्लियर करने वाली आकांक्षा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के अभयपुर गांव की रहने वाली हैं।

इससे पहले जब नतीजे आए थे, तब ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में ही सिविल सर्विसेज की परीक्षा क्लियर कर ली है। उन्होंने कहा था कि मेरे दादाजी का सपना था कि मैं यूपीएससी की परीक्षा क्लियर करूं और उन्हें मुझ पर बहुत विश्वास था। आकांक्षा सिंह ने यह भी बताया था कि वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं।

जैसे ही मामला सुर्खियों में आया था, तुरंत गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने कहा कि मेरे दोनों प्रवेश पत्र पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन किया जाए तो मामला बिल्कुल साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि मेरे नाम और रैंक का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। पढ़ें UPSC टॉपर बनी तमिलनाडु की डिप्टी कलेक्टर

(यह भी पढ़ें- दो साल तक याददाश्त गायब, फिर भी नहीं टूटा हौसला, यूपीएससी में अथिरा सुगथन ने हासिल की 483वीं रैंक)

केरल की अथिरा सुगथन ने इसका शानदार उदाहरण पेश किया है। साल 2016 में हुए एक सड़क हादसे में वह व्हीलचेयर पर आ गईं और दो साल तक याददाश्त भी चली गई थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार चौथे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 483वीं रैंक हासिल कर ली। पढ़ें पूरी खबर