देशभर में शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई, जिससे आम लोगों पर महंगाई का दबाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल का दाम 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। यानी पेट्रोल और डीजल दोनों पर 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

ईंधन कीमतों में इस ताजा बढ़ोतरी का असर परिवहन खर्च, माल ढुलाई और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सब्जियों, किराना और अन्य उपभोक्ता सामानों की कीमतों पर भी इसका प्रभाव दिखाई दे सकता है। पेट्रोल और डीजल महंगा होने से निजी वाहन चलाने वालों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

इधर हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से ईंधन की बचत करने की अपील की थी। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन के अधिक इस्तेमाल, कारपूलिंग और अनावश्यक यात्रा से बचने पर जोर दिया था। सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि देश में ईंधन की उपलब्धता सामान्य है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के तनाव का असर घरेलू कीमतों पर पड़ रहा है।

दिल्ली समेत कई शहरों में ईंधन बचत को लेकर अभियान भी चलाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले समय में महंगाई पर और दबाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: CNG Price Hike: महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी, जानें दिल्ली में अब क्या भाव

CNG Price Hike: तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल कंपनियों का बढ़ता घाटा इस इजाफे की वजह है। नई दरें देशभर में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। पेट्रोल-डीजल के अलावा सीएनजी के दाम भी बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार से सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक