रांची में आरएसएस के कार्यालय को निशाना बनाया है। जहां अज्ञात शरारती तत्वों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला किया है। यह हमला रात करीब 12:36 मिनट पर हुआ है।
आरएसएस के कार्यालय पर हुए हमले को लेकर झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, “लगभग 12:36 बजे, दो लोगों ने आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका। वे कार से आए थे और उनके साथ मोटरसाइकिलें भी थीं। यह एक गंभीर मामला है क्योंकि यह किसी बड़ी घटना की तैयारी थी। हमने इस बारे में डीसी से बात की है।”
वहीं, इस मामले में रांची पुलिस ने हमलवारों की तलाश शुरू कर दी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दो युवक शामिल थे। मामले की जांच के लिए एफएसएल सहित कई टीमों को लगाया गया है।
रांची पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगी है, जिसमें दो हमलावर पेट्रोल पंप से आरएसएस कार्यालय पर फेंकने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पहली बोतल फेंकते समय आग लगा हुआ सुतली जमीन पर गिर गया, जिसकी वजह से पेट्रोल बम बेअसर हो गया। इसके बाद दूसरा पेट्रोल बम फेंका गया, लेकिन वह कार्यालय तक पहुंचा ही नहीं। इस पूरे मामले की जांच की गई, जिसमें पता चला है कि पेट्रोल पंप बनाने के लिए चिली सॉस की बोतल को हथियार बनाया गया था।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरएसएस कार्यालय के पास स्थित एक होटल के कुछ कर्मचारी पूरे मामले में संदिग्ध हैं। कुछ दिन पहले आरएसएस कार्यालय के कुछ लोगों के द्वारा गंदगी और अन्य वजह से होटल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसी के बाद से यह विवाद चला आ रहा था। पुलिस को भी आशंका है कि इस हमले में होटल के कर्मचारियों का हाथ है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
यूपी मिशन 2027: MY समीकरण से आगे बढ़ी सपा, जानें कैसे ब्राह्मणों तक पहुंच बनाने की कर रही कोशिश
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी हर वो पैंतरा आजमा रही है, जिससे वह सत्ता हासिल कर सके। इसको लेकर सपा अपने पारंपरिक मुस्लिम-यादव समर्थक आधार से आगे बढ़कर उच्च जाति के वोटों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह 17 जून को ब्राह्मण समुदाय के नेताओं की एक बैठक का आयोजन कर रही है। पढ़ें पूरी खबर।
