तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय ने शुरुआती रुझानों में पेरम्बूर में बढ़त बनाए हुए हैं। लेकिन तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं। डीएमके के कब्जे वाली इन दोनों सीटों को विजय ने अपने लॉन्चपैड के रूप में चुना था।
पेरम्बूर की विधानसभा क्षेत्र संख्या 12 है और उत्तरी चेन्नई में चेन्नई नॉर्थ लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। इस सीट पर करीब 2.22 लाख मतदाता है और यह शहर के सबसे प्रमुख शहरी क्षेत्रों में से एक है। पेरम्बूर सीट द्रविड़ राजनीति का पुराना केंद्र रहा है। पिछले चुनाव में इस सीट पर DMK का वर्चस्व रहा है। 2021 में DMK के आर.डी. सेकर ने 52.53% वोट हासिल कर जीत दर्ज की जबकि PTMK के एन.आर. धनाबालन को लगभग 25.10% वोट मिले।
Tamil Nadu (TN) Election Result 2026 LIVE
अभिनेता से नेता बने विजय की तमिलागा वेत्री कषगम ने रचा इतिहास
हाल के वर्षों के संभवत: सबसे बड़े चुनावी उलटफेर के तहत तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की तमिलागा वेत्री कषगम (टीवीके) सोमवार को द्रमुक और अन्नाद्रमुक जैसी क्षेत्रीय ताकतों को हराकर अपना पहला चुनावी मुकाबला जीतने की राह पर है।
Tamilandu Election Results 2026 LIVE, TVK Win: तमिलनाडु में विजय की जीत के कारण....
Tamilandu Election Results 2026 LIVE, TVK Win: टीवीके नेता की जीत
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: टीवीके नेता सेंगोत्तैयान ने गोबीचेट्टीपलयम विधानसभा सीट पर 16,620 वोट के अंतर से जीत हासिल की।
Tamilandu Election Results 2026 LIVE: विजय के ड्राइवर के बेटे की जीत
Tamilandu Election Results 2026 LIVE: 107 सीटों पर आगे चल रही है विजय की पार्टी
विजय की पार्टी 107 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है। वहीं 55 सीटों पर यह दूसरे पायदान पर हैं।
Tamilandu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में 107 सीटों पर आगे टीवीके
तमिलनाडु में सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी रहने के बीच अभिनेता-नेता विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवार 107 सीट पर सबसे आगे, जबकि 55 सीट पर दूसरे पायदान पर हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर 2:35 बजे तक हुई मतगणना में टीवीके उम्मीदवार छह विधानसभा क्षेत्रों में 1,000 से भी कम वोट के अंतर से पीछे हैं। आयोग के अनुसार, कुंभकोणम से पार्टी उम्मीदवार विनोद अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से महज 86 वोट, जबकि शोलावंदन से करुप्पैया एमवी 100 वोट और विक्रवंडी से विजय वदिवेल 102 वोट से पीछे हैं। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीट पर जीत जरूरी है। दोपहर 2:35 बजे तक हुई मतगणना में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने 57 सीट, जबकि विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने 51 सीट पर बढ़त हासिल की है।
Tamilandu Election Results 2026 LIVE: टीवीके 106 सीटों पर आगे
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अभिनेता एवं नेता विजय की टीवीके दोपहर 2.35 बजे तक 106 सीट पर आगे, द्रमुक 55 सीट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंची।
तिरुचिरापल्ली सीट पर विजय जीत की तरफ
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, तिरुचिरापल्ली सीट पर 11 राउंड की गिनती के बाद टीवीके प्रमुख विजय 44978 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। डीएमके के एस. इनिगो इरुदयराज 31099 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और 13879 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
Tamilandu Election Results 2026 LIVE: 23000 से ज्यादा वोटों के साथ आगे चल रहे विजय
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पेरम्बूर सीट पर 10 राउंड की गिनती के बाद विजय 55344 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। डीएमके के आर.डी. शेखर 32137 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और 23207 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
'वह मेरे दिल में बसते हैं: टीवीके कार्यकर्ता
टीवीके की जीत पर एक कार्यकर्ता तांगराज ने कहा, ''वह मेरे दिल में बसते हैं, इसलिए हमने उनकी तस्वीर अपने सीने पर लगा रखी है।'' समर्थकों ने कहा कि उनका चुनाव प्रचार धन के बल पर नहीं, बल्कि जमीनी मेहनत पर टिका था। तांगराज ने कहा, ''हमने बिना धन के काम किया। दूसरे दलों में लोग धन लेकर काम करते हैं, लेकिन हमने बिना किसी लालच के काम किया।''
Tamilandu Election Results 2026 LIVE: टीवीके उम्मीदवार कनिमोई संतोष ने जताया निर्णायक जीत का विश्वास
कवुंदमपालयम से टीवीके उम्मीदवार कनिमोई संतोष ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पार्टी की निर्णायक जीत का विश्वास व्यक्त किया और पार्टी प्रमुख विजय के पक्ष में "मजबूत भावनात्मक लहर" का हवाला दिया। संतोष ने 'पीटीआई वीडियो' से रुझानों के बारे में बातचीत में कहा कि यह दिन खास है क्योंकि यह राज्य के लोगों के 'थलपति' (विजय) के प्रति गहरे स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ''जी हां, यह एक बहुत बड़ा क्षण है। मैं देख सकती हूं कि लोग 'थलपति' से भावनात्मक रूप से बहुत जुड़े हुए हैं। आज शाम तक, यह उनके लिए एक बड़ा पल होगा।'' उन्होंने दावा किया कि आधा दिन समाप्त होने से पहले ही रुझान टीवीके की जीत का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं।
Perambur Election Results 2026 Live: पेरम्बूर सीट पर ऐतिहासिक जीत की तरफ विजय
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, 6 राउंड की गिनिती के बाद पेरम्बूर सीट पर टीवीके प्रमुख विजय 34482 वोटों के साथ नंबर 1 पर चल रहे हैं। वहीं 20908 वोटों के साथ डीएमके के आर.डी. शेखर दूसरे नंबर पर हैं।
चुनाव आयोग तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026
निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विजय की टीवीके 105 सीट पर आगे है, जबकि अन्नाद्रमुक 63 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
तमिलनाडु : स्टालिन समेत द्रमुक के 15 मंत्री अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन समेत द्रमुक के 15 मंत्री तीसरे दौर की मतगणना के बाद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार स्टालिन कोलाथुर सीट पर 2,277 वोटों से पीछे हैं। इसी तरह, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी में 1,244 वोटों से पीछे हैं। द्रमुक महासचिव और वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन भी काटपाडी विधानसभा क्षेत्र में 2,293 मतों से पीछे हैं। इसी तरह, पी गीता जीवन (थुथुक्कुडी), मा सुब्रमण्यम (सैदापेट), ई वी वेलु (तिरुवनमलाई), पी के शेखरबाबू (हार्बर), टी एम अनबरसन (अलांधुर), के एन नेहरू (त्रिची पश्चिम), गोवी चेझियान (थिरुविदाईमारुदुर), नज़र (अवदी), मथिवेंथन (रासीपुरम), टी आर बी राजा (मनारगुडी), केकेएसएसआर रामचंद्रन और त्रिचुली में थंगम थेनारासु पीछे हैं।
Tamilandu Election Results 2026 LIVE: विजय का सफर
‘राजनीति मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं’, सिनेमा से सियासत तक जोसेफ विजय का सफर बदलेगा तमिलनाडु की तस्वीर? पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री स्टालिन पीछे
द्रमुक के शीर्ष नेता एवं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे एवं उप मुख्यमंत्री उदयनिधि चेन्नई की अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। द्रमुक 40 सीट पर आगे है। एडप्पाडी के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक 67 सीट पर आगे है, जबकि उसकी सहयोगी पीएमके सात सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग और टीवी चैनलों की खबरों के अनुसार, स्टालिन समेत 15 मंत्री चुनाव में पिछड़ रहे हैं।
ECI Results 2026, Tamilandu Election Results: तमिलनाडु में विजय की सुनामी
ECI Results 2026, Tamilandu Election Results: टीवीके प्रमुख विजय आगे
तीसरे राउंड की मतगणना के बाद, सुबह 11:14 बजे, टीवीके प्रमुख विजय डीएमके के इरदुयराज से 5,286 वोटों से आगे चल रहे हैं।
ECI Results Tamilnadu Election 2026: टीवीके सबसे बड़ी पार्टी
अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सोमवार को चुनावी मैदान में अप्रत्याशित प्रदर्शन कर रही है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान टीवीके 101 सीट पर आगे है और द्रविड़ दलों द्रमुक और अन्नाद्रमुक को पीछे छोड़ रही है।
तमिलनाडु चुनाव: निर्वाचन आयोग के अनुसार, टीवीके 101 सीट पर, अन्नाद्रमुक 67 सीट पर और द्रमुक 37 सीट पर आगे है।
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने सोमवार को विश्वास जताया कि पार्टी तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, क्योंकि चुनाव के शुरुआती रुझानों में पार्टी को ''भारी समर्थन'' मिलता दिख रहा है। गेराल्ड ने 'पीटीआई वीडियो' से कहा कि परिणाम अपेक्षित थे। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता ने टीवीके को इसलिए चुना है, क्योंकि वे मौजूदा दलों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, ''बेशक उनके (मौजूदा दल) पास 50 या 75 साल का अनुभव है लेकिन इस अनुभव से उन्होंने सिर्फ राज्य को लूटने का काम किया।''
समाचार एजेंसी भाषा
पेरम्बूर विधानसभा सीट
चुनाव के दौरान पेरम्बूर विधानसभा सीट को वीआईपी सीट के तौर पर पेश किया गया और इसे मीडिया कवरेज भी खूब मिली। विजय ने इसे अपने चुनावी डेब्यू के लिए चुना है और सीधे तौर पर उत्तर चेन्नई में डीएमके के मजबूत गढ़ को चुनौती दी है।
ECI की वेबसाइट के अनुसार तमिलनाडु में विजय की टीवीके 97 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि AIDMK 61 और DMK 35 सीटों पर आगे चल रही है।
ECI Official Update: पेरम्बूर सीट पर विजय की बंपर बढ़त
Election Commission Of India (ECI) के मुताबिक, पेरम्बूर सीट पर पहले राउंड की गिनती के बाद टीवीके चीफ विजय 6469 वोट पाकर सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं डीएमके उम्मीदवार आर.डी. शेखर 3479 वोटों के साथ नंबर दो पर हैं।
Tamil Nadu (TN) Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ रही है टीवीके
तमिलनाडु में टीवीके सभी 234 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और पेरम्बूर व तिरुचि ईस्ट को क्रमशः उत्तर और मध्य तमिलनाडु में दो प्रमुख मुकाबलों के रूप में पेश कर रही है।
चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से जोसेफ. विजय पहले राउंड की गिनती के बाद 3870 वोट के साथ नंबर एक पर चल रहे हैं। डीएमके के एस. इनिगो इरुदयाराज 2221 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और 1649 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि AIDMK उम्मीदवार जी. राजाशेखरन 1063 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
Tamil Nadu (TN) Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु चुनाव में क्या हो रहा है?
तमिलनाडु में TVK और AIADMK में कांटे की टक्कर, स्टालिन की पार्टी DMK पीछे | तमिलनाडु चुनाव की पल-पल की अपडेट पढ़ें लाइव
Tamilnadu Election Results 2026 Live: बंगाल की सीटों का क्या हाल
Vijay Election Results 2026 Live Updates: विजय की टीवीके की बम बम
शुरुआती रुझान संकेत देते हैं कि विजय की टीवीके तमिलनाडु में लंबे समय से चली आ रही दो-दलीय चुनावी व्यवस्था (DMK-AIDMK) को बदल सकती है।
Tamilnadu Election Results 2026 Live: तिरुचि ईस्ट सीट से पीछे चल रहे हैं विजय
शुरुआती रुझानों में पेरंबूर से विजय आगे चल रहे हैं जबकि वह अपनी तिरुचि ईस्ट सीट से अभी भी पीछे हैं।
