संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार (9 मार्च 2026) से शुरू हो गया है। आज इस सत्र का दूसरा दिन है। इससे पहले कल सत्र के पहले दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर आधिकारिक बयान दिया। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई थी।

इस सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी और बाद में इस प्रस्ताव पर मतदान होगा। यह अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष संसद में लेकर आया है। इस प्रस्ताव के बाद से ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आसन पर नहीं आए थे और पहले चरण में सदन की कार्यवाही का संचालन अन्य पीठासीन अधिकारियों द्वारा किया गया था। अविश्वास प्रस्ताव को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी समर्थन करने की घोषणा कर दी है। सत्र के पहले ही दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व कांग्रेस की ओर से सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया गया है। आंकड़े सरकार के पक्ष में हैं जिससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रस्ताव खारिज हो जाएगा। पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की हर अपडेट लाइव…

Live Updates
16:49 (IST) 10 Mar 2026

Parliament Session LIVE: 'मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026' को मंजूरी

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 'मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026' को मंजूरी दे दी, जिसके तहत राज्य के हर गांव तक बसों की आवाजाही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। लोकभवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 31 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 30 को मंजूरी दे दी गई। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एक बयान के अनुसार उन्होंने बताया, ''अभी तक 12,200 गांवों तक बसें नहीं पहुंच रही थीं, लेकिन नयी नीति के तहत उत्तर प्रदेश की सभी 59,163 ग्राम सभाओं तक बसें पहुंचेंगी। इन बसों को परमिट व टैक्स से मुक्त रखा गया है। इससे प्रदेश की बड़ी ग्रामीण आबादी लाभान्वित होगी।''

14:46 (IST) 10 Mar 2026
Parliament Session LIVE: जो भी आसन पर होगा उसे अध्यक्ष की तरह अधिकार होगा

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि जो भी आसन पर होगा उसे अध्यक्ष की तरह अधिकार होगा। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सदन के नियम के तहत जिन्हें पीठासीन सभापति नियुक्त किया गया है उन्हें सदन के संचालन का पूरा अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के लोग चर्चा करने से भाग रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि जिस विषय पर आसन से आदेश दे दिया गया है, उस पर व्यवस्था का प्रश्न उठाया गया, जो उचित नहीं है। पाल ने कहा कि अध्यक्ष का पद रिक्त नहीं है और ऐसे में व्यवस्था का प्रश्न नहीं उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा भंग भी हो जाए, तब भी अध्यक्ष का पद खाली नहीं रहता।

14:10 (IST) 10 Mar 2026

बिरला के खिलाफ संकल्प: विपक्ष ने जगदंबिका पाल के पीठीसीन होने पर सवाल उठाए

विपक्ष दलों ने मंगलवार को लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ संकल्प पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जगदंबिका पाल के पीठासीन होने पर सवाल उठाए और नियमों का हवाला देते हुए कहा कि वह सदन का संचालन नहीं कर सकते क्योंकि बिरला ने उनकी नियुक्ति की है। हालांकि, पाल ने विपक्ष की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का पद रिक्त नहीं हुआ है और ऐसे में इस विषय को लेकर व्यवस्था का प्रश्न नहीं उठाया जा सकता। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष ने जिन नियमों का हवाला दिया, वो सदन संचालित करने से संबंधित हैं और विपक्ष द्वारा उनकी गलत व्याख्या की जा रही है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने बिरला के खिलाफ संकल्प सदन में प्रस्तुत किया।

संकल्प पेश किए जाने से पहले एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा की कार्य प्रक्रिया के नियम 376 और संविधान के अनुच्छेद 96 का हवाला देते हुए कहा कि ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की नियुक्ति की है, ऐसे में पाल पीठासीन सभापति की भूमिका का निर्वहन नहीं कर सकते। कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने ओवैसी की बात का वस्तुत: समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने लोकसभा उपाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं किया है और संवैधानिक शून्यता की स्थिति पैदा की है। उनका कहना था कि सदन को एक व्यक्ति का चयन करना चाहिए जो कार्रवाई का संचालन करे। तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने इसी राय का समर्थन किया। संकल्प पर चर्चा की शुरुआत करते हुए सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने भी पाल के अधिकार को लेकर सवाल उठाए।

13:23 (IST) 10 Mar 2026

बिरला पर व्यक्तिगत हमला नहीं, सदन की मर्यादा बचाने के लिए संकल्प लाए: गोगोई

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष सदन में संकल्प लाकर अध्यक्ष ओम बिरला पर व्यक्तिगत आक्रमण नहीं कर रहा है, लेकिन सदन एवं संविधान की मर्यादा की रक्षा के लिए यह कदम उठाना पड़ा है। बिरला को हटाने के लिए सदन में लाए गए संकल्प पर चर्चा की शुरुआत करते हुए गोगोई ने यह आरोप भी लगाया कि वर्तमान समय में लोकसभा में माइक को भी एक 'अस्त्र' की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने यह संकल्प सदन में प्रस्तुत किया। गोगोई ने कहा, ''देश को पता होना चाहिए कि किस तरह से संविधान और सदन की मर्यादा का उल्लंघन हो रहा है।'' उन्होंने कहा कि इस संकल्प को लाने में विपक्ष को कोई खुशी नहीं है। उन्होंने कहा, ''बिरला जी का व्यक्तिगत रूप से सभी के साथ रिश्ता अच्छा है। हमें यह संकल्प लाना पड़ रहा है। इस सदन की मर्यादा को बचाने और सदन में जनता का विश्वास कायम रखने के लिए धर्म का पालन करते हुए हम यह अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं।'' गोगोई ने कहा कि विपक्ष बिरला पर व्यक्तिगत रूप से हमला नहीं कर रहा है।

13:01 (IST) 10 Mar 2026

Parliament Session LIVE: विपक्ष पर अमित शाह का पलटवार

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, विपक्ष पर अमित शाह का पलटवार- इतना गैर जिम्मेदाराना विपक्ष कभी नहीं देखा...

12:47 (IST) 10 Mar 2026

ओम बिरला को पद से हटाने के लिए संकल्प

विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए एक संकल्प मंगलवार को सदन में पेश किया। संकल्प पेश करने के समर्थन में 50 से अधिक सदस्य खड़े हुए, जिसके बाद पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने इस संकल्प को प्रस्तुत करने की अनुमति दी। संकल्प पेश किए जाने से पहले एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की नियुक्ति की है, ऐसे में पाल पीठासीन सभापति की भूमिका का निर्वहन नहीं कर सकते। कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने ओवैसी की बात का वस्तुत: समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने लोकसभा उपाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं किया है और संवैधानिक शून्यता की स्थिति पैदा की है। उनका कहना था कि सदन को एक व्यक्ति का चयन करना चाहिए जो कार्रवाई का संचालन करे। तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने इसी राय का समर्थन किया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि जो भी आसन पर होगा उसे अध्यक्ष की तरह अधिकार होगा। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सदन के नियम के तहत जिन्हें पीठासीन सभापति नियुक्त किया गया है उसे सदन संचालन का पूरा अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के लोग चर्चा करने से भाग रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि जिस विषय पर आसन से आदेश दे दिया गया है, उस पर व्यवस्था का प्रश्न उठाया गया, जो उचित नहीं है। पाल ने कहा कि अध्यक्ष का पद रिक्त नहीं है और ऐसे में व्यवस्था का प्रश्न नहीं उठाया जाना चाहिए। (भाषा)

12:30 (IST) 10 Mar 2026

Parliament Session LIVE: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए सदन में संकल्प पेश

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए सदन में संकल्प पेश किया।

12:18 (IST) 10 Mar 2026

विपक्षी सांसदों पर 'तमाशा' करने का आरोप

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में नारेबाजी कर रहे विपक्षी सांसदों पर 'तमाशा' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ''विपक्ष यहां हाय-हाय कर रहा है, दुनिया सरकार की वाह-वाह कर रही है।'' निचले सदन में कृषि से संबंधित पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए चौहान ने पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ''ये राज्य की जनता को केंद्र की योजनाओं से होने वाले लाभों से वंचित करने का पाप कर रहे हैं''।

12:16 (IST) 10 Mar 2026

Parliament Session LIVE: लोकसभा अध्यक्ष खिलाफ अविश्ववास प्रस्ताव पेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्ववास प्रस्ताव पेश।

12:04 (IST) 10 Mar 2026

Parliament Session LIVE: विपक्ष की मांग

भारत पर जंग के प्रभाव को लेकर विपक्ष की बहस की मांग।

12:03 (IST) 10 Mar 2026

Parliament Session LIVE: सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे दोबारा शुरू हो गई है। एलपीजी संकट के बीच विपक्ष का सरकार पर हमला।

11:38 (IST) 10 Mar 2026
Parliament Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित। लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्यों ने निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामे के बीच ही करीब 35 मिनट तक प्रश्नकाल की कार्यवाही संचालित किए जाने के बाद बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। पीठासीन सभापति संध्या राय ने प्रश्नकाल शुरू कराया, तभी विपक्ष के सदस्य 'वोट चोरी' के आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे।

हंगामे के बीच ही कृषि से संबंधित पूरक प्रश्न पूछे गए और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके उत्तर दिए। पीठासीन सभापति संध्या राय ने आसन के समीप नारेबाजी कर रहे विपक्षी सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए कहा कि सदस्य किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रश्न पूछना चाहते हैं। इस दौरान कृषि मंत्री चौहान ने टिप्पणी की, ''विपक्ष जो तमाश कर रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है। जनता इसके लिए इन्हें माफ नहीं करेंगी।'' उन्होंने यह भी कहा, ''विपक्ष यहां हाय-हाय कर रहा है और दुनिया सरकार की वाह-वाह कर रही है।'' पीठासीन सभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कई बार आग्रह किया कि वे सीटों पर जाएं और कार्यवाही चलने दें। हालांकि, उनकी मांग का कोई असर नहीं होता दिखा और बैठक करीब 11.35 बजे दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

11:20 (IST) 10 Mar 2026
Parliament Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा। नारेबाजी कर रहे विपक्षी सांसद।

09:18 (IST) 10 Mar 2026

Parliament Session LIVE: 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही

सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है।

16:33 (IST) 9 Mar 2026

विपक्ष केवल अराजकता फैलाना चाहता है: नड्डा

राज्यसभा में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के पश्चिम एशिया की स्थिति पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान के दौरान हंगामा करने और सदन से बहिर्गमन किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्ष केवल ''अराजकता'' फैलाना चाहता है। उच्च सदन में राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने ''पश्चिम एशिया में हालात'' पर बयान देने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर का नाम पुकारा। इसी बीच, कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी बात रखने की अनुमति मांगी। आसन से अनुमति मिलने पर खरगे ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे संघर्ष में वृद्धि से देश की आर्थिक स्थिरता प्रभावित होगी और वहां कार्यरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षा एवं आजीविका के लिए खतरा पैदा करेगी। खरगे ने कहा, ''मैं ऊर्जा सुरक्षा और पश्चिम एशिया में तेजी से बदल रही भू-राजनीतिक स्थिति के प्रभाव पर एक संक्षिप्त चर्चा का अनुरोध करता हूं।''

16:02 (IST) 9 Mar 2026

Parliament Session LIVE: पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा

लोकसभा में सोमवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के इस रुख पर अड़े रहने के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के विपक्ष के नोटिस पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। सदन की बैठक दो बार स्थगित होने के बाद अपराह्न तीन बजे शुरू हुई तो पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अपना संकल्प रखने को कहा। इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्य पश्चिम एशिया के हालात पर सदन में चर्चा कराने की मांग करते हुए आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे।

15:23 (IST) 9 Mar 2026

Parliament Session LIVE: कल शुरू होगी सदन की कार्यवाही

लोकसभा की कार्यवाही अब कल यानी 10 मार्च (मंगलवार) को सुबह 11 बजे शुरू होगी। विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण आज दिनभर नहीं चल सकी संसद।

15:13 (IST) 9 Mar 2026

Parliament Session LIVE: सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित।

14:37 (IST) 9 Mar 2026
Parliament Session LIVE: 'युद्ध कालीन हालात' को देखते हुए संसद में संबंधित विषयों को दी जाए प्राथमिकता

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'युद्ध कालीन हालात' की वजह से संसद के बजट सत्र के द्वितीय चरण में विभिन्न विषयों को प्राथमिकता देने की जरूरत बताई है। सपा प्रमुख ने सोमवार को 'एक्स' पर एक सूची डालते हुए लिखा, ''जब संसद के बजट सत्र का अंतराल हुआ था तब विषय अलग थे। आज के युद्धकालीन हालात की वजह से, संकट के इस माहौल में हमारी प्राथमिकता निम्नलिखित विषयों पर होनी चाहिए।''

13:31 (IST) 9 Mar 2026
Parliament Session LIVE: पीएम मोदी से मिले गृह मंत्री

संसद में पीएम मोदी से मिले गृह मंत्री अमित शाह। पश्चिम एशिया के हालात पर कर रहे चर्चा। विदेश मंत्री भी कर रहे हैं अहम बैठक। बैठक में NSA और CDS भी मौजूद।

13:21 (IST) 9 Mar 2026

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि: जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति सुनिश्चित करने के लिए संवाद और कूटनीति का पक्षधर है और उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता उस क्षेत्र में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा है। निचले सदन में पश्चिम एशिया संघर्ष पर दिए अपने वक्तव्य में जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार सहित राष्ट्रीय हित सरकार के लिए हमेशा सर्वोपरि रहेंगे। पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों की जोरदार नारेबाजी के बीच जयशंकर ने कहा कि हालिया घटनाक्रम ''हम सभी के लिए गहरी चिंता का कारण है।'' मंत्री ने इससे पहले राज्यसभा में इस विषय पर वक्तव्य दिया। उन्होंने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और संबंधित मंत्रालय प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए समन्वय कर रहे हैं। पश्चिम एशिया की स्थिति पर सरकार के दृष्टिकोण के तीन मार्गदर्शक कारकों का उल्लेख करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है और सभी पक्षों से संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने का आग्रह करता है। उन्होंने कहा, ''हम तनाव कम करने, संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पैरोकारी करते हैं।'' विदेश मंत्री ने कहा, ''क्षेत्र में भारतीय समुदाय की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस दिशा में क्षेत्र की सरकारों के साथ काम करना जारी रखेंगे।''

13:05 (IST) 9 Mar 2026

Parliament Session LIVE: पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा

विपक्षी दलों के सदस्यों ने पश्चिम एशिया संकट पर सोमवार को लोकसभा में चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के इस रुख पर अडिग रहने के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी चर्चा और मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे आरंभ हुई तो पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए और फिर सभा ने टी20 विश्वकप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। इसके साथ ही, विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। इनमें से कई सदस्यों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। पाल ने विपक्षी सदस्यों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ''आप लोग सदन में तख्तियां लेकर आए हैं, आप यह पहले से तय करके आएं है कि सदन नहीं चलने देना है।''

12:48 (IST) 9 Mar 2026

Parliament Session LIVE: लोकसभा ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप जीतने की बधाई दी

लोकसभा ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप जीतने की बधाई दी और खिलाड़ियों को भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने सदन में कहा कि भारतीय टीम की जीत से पूरे देश में उल्लास का माहौल है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। सदस्यों ने मेजें थपथपाकर भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर अपना तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता।

12:33 (IST) 9 Mar 2026

भारी हंगामे के बीच लोकसभा स्थगित।

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा स्थगित। 3 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित।

12:29 (IST) 9 Mar 2026

Parliament Session LIVE: विपक्षी नेताओं ने पश्चिम एशिया संकट मामले पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने पश्चिम एशिया संकट और भारत पर इसके प्रभाव को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश हितों के साथ समझौता करने का आरोप लगाया। संसद भवन के निकट हुए इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य दलों के नेता शामिल हुए। उन्होंने एक बड़ा बैनर ले रखा था, जिस पर 'इंडिया नीड्स लीडरशिप, नॉट साइलेंस' (भारत को नेतृत्व की जरूरत है, चुप्पी की नहीं)' लिखा हुआ था। विपक्षी सांसदों ने 'अमेरिका के सामने सरेंडर करना बंद करो' जैसे नारे लगाए। विपक्ष की मांग है कि संसद में पश्चिम एशिया संकट पर अल्पकालिक चर्चा होनी चाहिए।

12:28 (IST) 9 Mar 2026

विपक्ष की मांग के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

पश्चिम एशिया के हालात पर संसद में चर्चा कराने की विपक्ष की मांग के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मुद्दे पर लोकसभा में बयान दिया।

12:17 (IST) 9 Mar 2026
Parliament Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही शुरु, जारी है हंगामा

लोकसभा में कार्यवाही शुरू, पश्चिम एशिया में तनाव पर विदेश मंत्री के बयान के बीच विपक्ष की जोरदार नारेबाजी।

12:03 (IST) 9 Mar 2026
Parliament Session LIVE:कंगना रनौत की प्रतिक्रिया

दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के निर्धारित प्रोटोकॉल में कथित चूक को लेकर जारी विवाद पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ इतना ही कह सकती हूं, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’।”

https://twitter.com/ANI/status/2030886607642071148

11:34 (IST) 9 Mar 2026

Parliament Session LIVE: राज्यसभा में जेपी नड्डा का बयान

राज्यसभा में जेपी नड्डा का बयान- विपक्ष की दिलचस्पी अराजकता में है। इनकी रुचि हुड़दंग मचाने में है। विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदार, इनकी दिलचस्पी ना डिबेट में ना देश में। जब मुद्दों पर बहस होती है तो विपक्ष वाले चर्चा से भाग जाते हैं। विपक्ष की दिलचस्पी विकसित भारत में है नहीं।

11:31 (IST) 9 Mar 2026
Parliament Session LIVE: पश्चिम एशिया में संघर्ष पर विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में कहा

हमारा मानना है कि सभी मुद्दों के समाधान के लिए संवाद और विचार-विमर्श किया जाना चाहिए : पश्चिम एशिया में संघर्ष पर विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में कहा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत सरकार वहां की स्थिति का लगातार आकलन कर रही है। स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है। भारत शांति के पक्ष में है।