ओडिशा के तट करीब एक कार्गो जहाज के साथ शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है, इस जहाज में 24 लोग सवार थे। जहाज का नाम MV ओशन-विनर बताया जा रहा है।
अधिकारियों ने पुष्टि की कि ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला एक कार्गो जहाज डूब गया। यह जहाज 24 क्रू मेंबर को लेकर 21 अगस्त को ओडिशा तट से निकला था और यह राज्य से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
दो लोगों को बचाया गया
सूत्रों के मुताबिक, अब तक दो क्रू मेंबरो को बचा लिया गया है, जबकि बाकी लोगों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने बताया कि 24 क्रू मेंबर में से 20 चीनी नागरिक हैं, तीन म्यांमार से हैं और एक बांग्लादेश से है। बताया जा रहा कि MV ओशन-विनर नामक इस जहाज में करीब 1700 टन आयरन ओर (लौह अयस्क) लदा हुआ था।
नेवी और कोस्ट गार्ड ने बचाव कार्य शुरू किया
उन्होंने कहा, “मदद के लिए कॉल मिलने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड और इंडियन नेवी ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बचाव कार्य में मदद के लिए आस-पास मौजूद दूसरे जहाजों को भी अलर्ट कर दिया गया है।”
“इंडियन कोस्ट गार्ड बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए अंडमान से अतिरिक्त नावें भेज रहा है। क्रू सदस्यों से संपर्क करने की कोशिशें की जा रही हैं।”
हादसे की वजह बनी परिस्थितियों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक उनके बारे में पता नहीं चला है। न तो पारादीप पोर्ट और न ही इंडियन कोस्ट गार्ड ने कोई बयान जारी किया है।ॉ
‘बचाव दल कल सुबह तक पहुंचेंगे’
इंडियन कोस्ट गार्ड की पारादीप यूनिट के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, संजय नेगी ने बताया कि अंडमान और निकोबार यूनिट की तरफ से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “बचाव दल कल सुबह तक पहुँच जाएँगे।” आस-पास मौजूद दूसरे जहाजों को भी जहाज का पता लगाने और उसके क्रू को बचाने में मदद करने के लिए अलर्ट कर दिया गया है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि जहाज गहरे पानी में जाते ही डूब गया है और इसके बा क्रू के सदस्य लाइफ जैकेट और लाइफबोट के सहारे पानी पर तैर रहे थे, जो बचाव का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में बाढ़ से करीब 10 लाख लोग प्रभावित, मुख्यमंत्री ने 1000 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान
देश में इस वक्त सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित राज्यों में ओडिशा भी शामिल है। इस राज्य में करीब 10 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और कई गांव के गांव पानी में डूब चुके हैं। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाल ही में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया था, जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने प्रभावित इलाकों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
