PM Modi in NCC Rally: प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में 9 देशों के 196 अधिकारियों- कैडेट्स को संबोधित किया। इस समारोह का आयोजन NCC के 75 वर्ष पूरे होने पर किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने NCC कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र को चलाने के लिए जो ऊर्जा सबसे अहम होती है, वो है युवा। भारत के युवाओं के लिए ये समय नए अवसरों का समय है। हर तरफ एक ही चर्चा है कि भारत का समय आ गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया आज भारत की तरफ देख रही है। देश की युवा शक्ति का डंका बज रहा है। आज सभी युवाओं को मंच देने की कोशिश है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे युवा देश को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।
PM Modi in NCC Rally: “देश को कोने-कोने तक ले जाने वाला यह कार्यक्रम हमेशा याद रहेगा”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मूल मंत्र को हिंदुस्तान के कोने-कोने में लेकर जाने वाला ये कार्यक्रम हमेशा-हमेशा याद रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के इस पड़ाव में NCC भी जब हम इस अवसर को मना रहे हैं इन वर्षों में NCC का जिन लोगों ने प्रतिनिधित्व किया है, जो इसका हिस्सा रहे हैं, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि NCC कैडेट के देश के युवा के रूप में भी एक अमृत पीढ़ी का नेतृत्व करते हैं। यही पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएगी।
PM Modi in NCC Rally: महिलाओं के लिए खुले हैं रास्ते
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 8 वर्षों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में महिलाओं की संख्या में करीब दोगुना वृद्धि हुई है। आज सेना के तीनों अंगों में अग्रिम मोर्चे पर महिलाओं की तैनाती का रास्ता खुल चुका है। भारतीय नौसना में महिलाएं पहली बार अग्निवीर नाविक के रूप में शामिल हुई हैं।