Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज ने बीजेपी पर राज्य में ऑपरेशन लोटस चलाने का गंभीर आरोप लगाए हैं। आप विधायक ने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सिहं सैनी ने बीजेपी के ऑपरेशन लोटस के तहत ही उनसे संपर्क किया था और उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी दिया था।
आप विधायक ने नरिंदर सिंह भरज ने यह भी कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में, संगरूर की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी का टिकट देने का भी आश्वासन दिया। इस मुद्दे पर आप विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए आरोप
साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में नरिंदर सिंह भरज पहली बार विधायक बनीं थीं। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने कुछ दिन पहले उनसे संपर्क किया और पंजाब में बीजेपी की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए एक बंद कमरे में बैठक का प्रस्ताव रखा।
आप विधायक ने आरोप लगाया कि सीएम सैनी ने उनसे कहा कि पार्टी को सभी निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों की आवश्यकता है और उन्हें संगरूर से बीजेपी का टिकट भी ऑफर किया। आप विधायक ने कहा, “उन्होंने (नायब सिंह सैनी) मुझे संगरूर सीट से भाजपा का टिकट देने की पेशकश की। मुझे बताया गया कि मैं जो भी मांग रखूंगी, उसे पूरा किया जाएगा।”
नरिंदर कौर भरज ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री को बताना चाहती हूं कि आज मैं जो कुछ भी हूं, वह AAP और पंजाब की जनता की वजह से हूं। AAP और जनता ने मुझे पहचान दी है और मैं भाजपा की ऐसी राजनीति के आगे नहीं झुकूंगी। ‘पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई’, पंजाब में SSP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता
