पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीत की ओर अग्रसर है। पश्चिम बंगाल की चुनावी तस्वीर स्पष्ट होने के बाद बीजेपी की पूर्व नेता नुपूर शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर पोस्ट किया, “सियावर राम चंद्र की जय !”
दिल्ली में बीजेपी ने कैसे बनाया जीत का जश्न?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने असम और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न यहां अपने कैनिबेट सहयोगियों के साथ झालमुड़ी और रसगुल्ला खाकर मनाया।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें वह कैबिनेट मंत्रियों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, मंजिंदर सिंह सिरसा और रवींद्र इंद्रराज सिंह के साथ झालमुड़ी और रसगुल्ला खिलाती हुई दिख रही हैं।
उन्होंने इस ‘प्रचंड जीत की बधाई’ देते हुए कहा, ‘जीत का जश्न, झालमुड़ी और रसगुल्ला के संग’।
रेखा गुप्ता ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का हर राज्य भगवामय हो रहा है।” उन्होंने कहा कि असम में यह भाजपा की ‘हैट्रिक’ जीत है जबकि पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सरकार बन रही है।
आशीष सूद ने की आंतरिक सुरक्षा की बात
दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा आखिरकार पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैबिनेट सहयोगियों के साथ पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
आशीष सूद ने कहा, ” बंगाल जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का सपना आखिरकार साकार हो गया है। इस निर्णायक चुनावी जीत ने भाजपा को एकमात्र अखिल भारतीय पार्टी के रूप में स्थापित कर दिया है।”
उन्होंने कहा, “आंतरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से, राज्य वास्तव में महत्वपूर्ण है। इसकी एक बड़ी खुली सीमा है जहां से घुसपैठ होती है।” आशीष सूद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर क्या बोले सीएम योगी?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है। यह आज विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुन: परिलक्षित हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) May 4, 2026