Northern Railways Holi Special Trains: होली पर रेलवे पर यात्रियों का अतिरिक्त बोझ आता है और टिकट मिलना मुश्किल होता है। इसीलिए उत्तर रेलवे ने अलग-अलग शहरों से लखनऊ, कानपुर रूट के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

अगर आप भी लखनऊ या कानपुर की जाना चाहते हैं, तो आपके लिए रेलवे की ये ट्रेनें मददगार साबित हो सकती है। हमने उत्तर रेलवे की इन चारों ही स्पेशल ट्रेनों के रूट्स और टाइम टेबल के साथ शेयर की है, जिससे होली स्पेशल ट्रेन का चुनाव करना आपके लिए आसान हो जाएगा।

09111 वडोदरा से गोरखपुर (8 स्पेशल फेरे)

यह ट्रेन वडोदरा से हर सोमवार रात 23:30 बजे प्रस्थान करती है। अपने रूट में यह ट्रेन गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, इटावा, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकती हुई अंत में गोरखपुर पहुंचती है। गोरखपुर में इसका आगमन समय 23:30 बजे निर्धारित है।

09112 गोरखपुर से वडोदरा (8 स्पेशल फेरे)

यह ट्रेन गोरखपुर से हर बुधवार सुबह 05:00 बजे चलती है। वापसी में बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, इटावा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम और गोधरा होते हुए आगे बढ़ती है और अंत में वडोदरा पहुंचेगी। वडोदरा में इसका आगमन समय 08:35 बजे तय है। हालांकि रेलवे समय को लेकर अपनी वेबसाइट और ऐप पर लाइव जानकारी भी शेयर करता रहता है।

09183 मुंबई सेंट्रल से बनारस (9 स्पेशल फेरे)

यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार मुंबई सेंट्रल से रात 10:30 बजे चलकर वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, इटावा, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होते हुए अंत में बनारस दोपहर 2:30 पर पहुंचेगी।

09184 बनारस से मुंबई सेंट्रल (9 स्पेशल फेरे)

वापसी में यह ट्रेन बुधवार को बनारस से दोपहर 2:30 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, इटावा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, गोधरा होते हुए अगले दिन 10:30 बजे वापस मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

09195 वडोदरा से मऊ (10 स्पेशल फेरे)

यह ट्रेन वडोदरा से शाम 7 बजे चलकर गोधरा, दाहोद, रतलाम जं., कोटा जं., सवाई माधोपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुंडला जं., कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए अंत में अगले दिन 20:45 मऊ पहुंचेगी।

09196 मऊ से वडोदरा (10 स्पेशल फेरे)

वापसी में यह ट्रेन मऊ से रात 11:15 चलकर सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, टुंडला जं., आगरा फोर्ट, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा जं., रतलाम जं., दाहोद, गोधरा होते हुए रात में 12:45 बजे वडोदरा पहुंचेगी।

09189 मुंबई सेंट्रल से कटिहार (11 स्पेशल फेरे)

यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से हर शनिवार को सुबह 10:55 बजे प्रस्थान करेगी। फिर वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर (भोपाल), विदिशा, बीना, कटनी मुड़वारा, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जं., वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी जं., बेगूसराय होते हुए अंत में कटिहार पहुंचेगी। इसका कटिहार आगमन सुबह 07:30 बजे निर्धारित है।

09190 कटिहार से मुंबई सेंट्रल (11 स्पेशल फेरे)

वापसी में यह ट्रेन कटिहार से हर सोमवार को रात 12:15 बजे चलेगी। फिर बेगूसराय, बरौनी जं., हाजीपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज जं., मानिकपुर, सतना, जबलपुर, कटनी मुड़वारा, बीना, विदिशा, संत हिरदाराम नगर (भोपाल), उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी होते हुए अंत में मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी, जहां इसका आगमन समय शाम 6:40 बजे है।

यह भी पढ़ें: ट्रेन में सफर के दौरान गलती से भी न करें ये काम, जाना पड़ सकता है जेल

indian railways | holi spcecial trains
पता होने चाहिए रेलवे के ये नियम

Indian Railway Rules 2025: लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन से यात्रा करना अक्सर सुविधाजनक माना जाता है। देश में हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। क्योंकि इसे अन्य यात्रा के साधन से ज्यादा किफायती और सुविधाजनक माना जाता है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको रेलवे के कुछ नियमों के बारे में जरूर जानकारी होना चाहिए। अगर इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जेल भी जाना पड़ सकता है, पढ़िए पूरी खबर…

Live Updates