देश के पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को संसद में कहा कि ऊर्जा आपूर्ति के इतिहास में दुनिया में ऐसा समय कभी नहीं आया। उन्होंने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई की स्थिति सुरक्षित है।

हरदीप सिंह पुरी ने यह भी कहा कि इस समय भारत को जितनी क्रूड सप्लाई मिल रही है, वह होर्मुज के जरिए आने वाली सप्लाई से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट से पहले भारत का लगभग 45% क्रूड इंपोर्ट होर्मुज स्ट्रेट के जरिए होता था।

पेट्रोलियम मंत्री ने सदन को बताया कि इस समय रिफाइनरियां हाई कैपेसिटी यूटिलाइजेशन पर काम कर रही हैं। कई मामलों में तो ये 100% से भी ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसीन, ATF की कोई कमी नहीं है। इस समय नॉन होर्मुज सोर्सिंग क्रूड इंपोर्ट का लगभग 70% हो गई है। यह पश्चिम एशिया संघर्ष से पहले पहले 55% थी।

’40 देशों से इंपोर्ट हो रहा तेल और गैस’

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत के 2006 और 2007 में 27 देशों से तेल खरीदता था जो अब बढ़कर 40 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार कई सालों तक लगातार पॉलिसी से बने इस स्ट्रक्चरल डाइवर्सिफिकेशन ने हमें ऐसे ऑप्शन दिए हैं जो दूसरे देशों के पास नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि बड़े LNG कार्गो लगभग रोज दूसरे सप्लाई रास्तों से आ रहे हैं। भारत के पास गैस प्रोडक्शन और सप्लाई के इतने इंतजाम हैं कि लंबे समय तक लड़ाई चलने पर भी यह स्थिति बनी रहेगी। हर घर और इंडस्ट्री के लिए बिजली का प्रोडक्शन पूरी तरह से सुरक्षित है… अब प्रोक्योरमेंट को एक्टिवली डायवर्सिफाई किया गया है और कार्गो यूनाइटेड स्टेट्स, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से मंगाया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: LPG संकट पर सरकार सख्त, कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्रवाई

जनता की चिंताओं को दूर करने और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए गृह मंत्रालय ने राज्यों से सीधे और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के जरिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा है ताकि लोगों को घरेलू एलपीजी की आपूर्ति जारी रहने का भरोसा दिलाया जा सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें