राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रोटेस्ट के चलते प्रभावित हुईं रेलवे सेवा को अब धीरे-धीरे नॉर्मल किया जा रहा है। नॉर्दर्न रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है कि ट्रेनों के संचालन को सामान्य किया जा रहा है। नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि पहले से घोषित रद्द ट्रेनों के अलावा कोई नई ट्रेन कैंसिल नहीं की गई है और न ही ऐसा कोई प्लान है।

रेलवे के इस बयान से उन यात्रियों को राहत मिल सकती है, जो दिल्ली आने-जाने के लिए ट्रेन से सफर करने वाले हैं। हालांकि, यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही स्टेशन के लिए निकलने की सलाह दी गई है।

245 ट्रेनों को किया गया था

बता दें कि रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रस्तावित CJP के प्रोटेस्ट के चलते 245 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी। इनमें 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें तथा 170 पैसेंजर ट्रेनें शामिल थी। इस फैसले से दिल्ली और दूसरे राज्यों के बीच रेल सेवाओं पर असर पड़ा था, लेकिन अब इस सेवा को सामान्य किया जा रहा है।

क्यों रद्द की गई थीं ट्रेनें?

इंडियन रेलवे ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित CJP प्रोटेस्ट के मद्देनजर संभावित यातायात जाम को देखते हुए उठाया। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी भीड़ और सड़क जाम की आशंका जताई गई थी। इसी वजह से ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था।

रेलवे के अनुसार, यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाया गया। इसके तहत 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली उन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया, जिन्हें 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचना था।

यह रेलवे स्टेशन हुए प्रभावित

रेलवे ने पहले स्पष्ट किया था कि नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन के अलावा दिल्ली के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर सेवाएं सामान्य समय टाइम टेबल के अनुसार चलने की योजना है। इनमें आनंद विहार टर्मिनल, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला और दिल्ली कैंट जैसे स्टेशन शामिल हैं। रेलवे के ताजा बयान के मुताबिक, पहले से घोषित रद्दीकरण के अलावा नई ट्रेनों को रद्द करने की योजना नहीं है। इसके बावजूद यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का नंबर, प्रस्थान समय और संबंधित स्टेशन की स्थिति जरूर जांचनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: ‘मैं तो अरेस्ट होने के लिए आया हूं’, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने हिरासत में लिया

 ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को दिल्ली पहुंचते ही कुछ ही पलों में हिरासत में ले लिया गया। वे जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए वहां पहुंचे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…