Nitish Kumar Resignation: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक अहम खबर सामने आई है कि वे सोमवार 30 मार्च को बिहार की राज्य विधान परिषद की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। इस बात की पुष्टि जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि सब चाहते हैं कि ऐसा न हो लेकिन वे किसी की बात नहीं मान रहे और सोमवार को इस्तीफा दे ही देंगे।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “हां, वह ऐसा (इस्तीफा) कर रहे हैं। सभी यही चाहते थे कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न दें, लेकिन वह सहमत नहीं हुए।”

क्या ही इच्छा रहेगी अब – अनंत सिंह

अनंत सिंह नीतीश कुमार से मिलने गए थे और मुलाकात के बाद वे वापस जा रहे थे तो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान ही पत्रकारों ने पूछा कि नीतीश कुमार कल इस्तीफा दे रहे हैं। आपकी इच्छा क्या है कि वो इस्तीफा दें? इस पर विधायक अनंत सिंह ने कहा, “इच्छा तो सबको थी, लेकिन वह नहीं माने, तो क्या इच्छा रहेगी?”

तेजस्वी ने किया था बड़ा दावा

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि नीतीश कुमार की राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने की कोई इच्छा नहीं थी, बल्कि उन्हें जेडीयू के मुख्य गठबंधन सहयोगी बीजेपी के कहने पर ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि भगवा पार्टी जेडीयू को खत्म करने पर तुली हुई है।

बिहार के सबसे लंबे समय तक रहे मुख्यमंत्री

बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार 9 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वे 2005 से लगातार सीएम रहे हैं। हालांकि 2013 के बाद उन्होंने कुछ दिन के लिए इस्तीफा दिया था लेकिन फिर सीएम की कुर्सी पर लौट आए थे। इस दौरान उनके गठबंधन के सहयोगी बदलते रहे, लेकिन सीएम की कुर्सी उनके पास ही रही थी।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और जेडीयू के को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार भले ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हों, लेकिन पार्टी अब उनके द्वारा नहीं बल्कि भाजपा के साथ मिलीभगत करने वाले एक गुट द्वारा चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? JDU ने पहले ही BJP के सामने रखीं शर्तें

bihar politics | nitish kumar | bihar next cm | bihar cm resignation
Bihar Politics: नीतीश के बाद कौन होगा बिहार का सीएम (Indian Express File Photo)

Bihar Politics: बिहार की राज्यसभा सीटों पर हुए चुनावों में एनडीए ने 5 सीटें जीती हैं। इसमें से एक जीत बिहार के सीएम नीतीश कुमार की भी है। बीजेपी उम्मीद कर रही है कि नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के समापन के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे। बीजेपी की उम्मीद से विपरीत जेडीयू नेता अभी समय ले रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…