scorecardresearch

VIDEO: बिहार में जानवरों के प्रति क्रूरता! चार दिनों में 300 नीलगायों को मारी गोली, एक को जिंदा दफनाया

अधिकारी के मुताकि प्रावधान यह है कि नीलगाय को गोली मारने के बाद उसकी मौत की पुष्टि के बाद ही दफनाया जाए। इसी बीच वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कई नीलगायों को जिंदा दफनाने का मामला प्रकाश में आया है।

nilgai
वायरल वीडियो में जीवित नीलगाय को जेसीबी मशीन से गड्ढे में गिराने के बाद जिंदा दफन किया जा रहा है। (वीडियो स्क्रीन शॉट)

बिहार के वैशाली का एक बहुत ही क्रूर और मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जेसीबी की मदद से एक घायल नीलगाय को जिंदा दफना दिया गया। कहा जा रहा है कि प्रशासन की मदद से अभी तक सैकड़ों नीलगायों को मौत के घार उतारा जा चुका है। वीडियो में जो नीलगाय नजर आ रही है उसे भी गोली मारने की कोशिश की गई, हालांकि वह घायल हो गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से उसे एक गड्ढे में ढकेला गया और ऊपर से मिट्टी डाल दी गई।

दरअसल सरकार ने किसानों की फसल सुरक्षा के लिए एक आदेश जारी किया, जिसमें नीलगायों को मारने को कहा गया। वैशाली वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों में 300 से ज्यादा नीलगायों को मारा जा चुका है। मगर वन विभाग द्वारा वैशाली के गोरौल में नीलगाय के मरने का वीडियो बहुत क्रूर है।

बता दें कि वायरल वीडियो में जीवित नीलगाय को जेसीबी मशीन से गड्ढे में गिराने के बाद जिंदा दफन किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि नीलगाय को मारना किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इन्हें मारने का वन विभाग का तरीका बहुत हिंसक है।

अधिकारी के मुताकि प्रावधान यह है कि नीलगाय को गोली मारने के बाद उसकी मौत की पुष्टि के बाद ही दफनाया जाए। इसी बीच वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कई नीलगायों को जिंदा दफनाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने आश्वासन दिया है कि मामले में जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढें राष्ट्रीय (National News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 05-09-2019 at 12:28 IST
अपडेट