राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इसमें छह यूक्रेनी नागरिकों और एक अमेरिकी नागरिक शामिल है। पिछले हफ्ते कई एनआईए टीमों ने यूएपीए की धारा 18 के तहत साथ ही अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की थीं। इस मामले में शुक्रवार शाम को एफआईआर दर्ज की गई। अमेरिकी नागरिक को कोलकाता एयरपोर्ट पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन द्वारा हिरासत में लिया गया और तीन-तीन यूक्रेनी नागरिकों को लखनऊ और दिल्ली के एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।
जांच एजेंसी का आरोप है कि ये विदेशी लोग वीजा लेकर भारत आए और फिर मिजोरम जैसे संरक्षित क्षेत्र में पहुंचे। इसके बाद वे म्यांमार गए और वहां जातीय (एथनिक) लड़ाकू समूहों से संपर्क किया।
NIA का यह भी कहना है कि इन लोगों ने म्यांमार में ट्रेनिंग ली और वहीं इन समूहों को ट्रेनिंग भी दी। ये समूह भारत में सक्रिय उग्रवादी संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसके अलावा आरोप है कि ये लोग यूरोप से भारत के रास्ते बड़ी संख्या में ड्रोन भी लेकर आए थे।
यूपी ATS ने BDS छात्र को पकड़ा, ISIS से कथित संबंधों का आरोप
वहीं, एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने ISIS से कथित संबंधों के आरोप में BDS द्वितीय वर्ष के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। ATS के अनुसार, उन्हें यह जानकारी मिली थी कि कुछ लोग ISIS के सदस्य के तौर पर सक्रिय हैं। इसके बाद एजेंसी ने गहराई से जांच की। जांच के बाद पुलिस ने हरीश अली नाम के युवक को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। वह सहारनपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल ATS इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
लद्दाख में पूर्ण बंद, हजारों लोग सड़कों पर उतरे, बोले- हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे
केंद्र सरकार के साथ बातचीत में गतिरोध कारण सोमवार को लद्दाख में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हुआ। राजनीतिक नेताओं के बंद के आह्वान पर हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने आज अपने चार-सूत्री एजेंडे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य का दर्जा बहाल करना, छठी अनुसूची में शामिल करना, नौकरियां और सांस्कृतिक सुरक्षा शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर।

— IANS (@ians_india)