PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से पहले न्यूजीलैंड में उनके समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित समझौते की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय बाजार तक न्यूजीलैंड के बिजनेस के विस्तार में मदद मिलेगी।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने अपने भारत के समझौते के आर्थिक लाभों का उल्लेख करते हुए कहा कि वेलिंगटन से नई दिल्ली को होने वाले निर्यात का 57 प्रतिशत पहले दिन से ही शुल्क मुक्त होगा।
पहले दिन से ही शुल्क मुक्त होगा व्यापार
दरअसल, एक्स पर एक पोस्ट में न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने कहा, “भारत के साथ हमारे व्यापार समझौते से न्यूजीलैंड के व्यवसायों में तेजी आने वाली है। भारत को निर्यात की जाने वाली हमारी सभी वस्तुओं का 57 प्रतिशत हिस्सा पहले दिन से ही शुल्क मुक्त होगा।”
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड की दो दिवसीय राजकीय यात्रा से पहले की न्यूजीलैंड के पीएम का बयान दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौतों के लिहाज से अहम और सकारात्मक माना जा रहा है।
चार दशकों बाद भारतीय पीएम की न्यूजीलैंड यात्रा
प्रधानमंत्री लक्सन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी की यह महत्वपूर्व इसलिए भी है, क्योंकि लगभग चार दशकों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड में पहली राजकीय यात्रा होगी। ऑकलैंड में अपने प्रवास के दौरान मोदी, पीएम लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।
ऑकलैंड में अपने प्रवास के दौरान पीएम मोदी, व्यापार और खेल जगत की हस्तियों के साथ बातचीत करने के साथ ही प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके जरिए दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों की संदेश देने की कोशिश भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘समझौता खत्म, हर वार का मिलेगा 20 गुना जवाब’, ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले
अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले शुरू किए। अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों का मकसद हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। अमेरिकी सेना की मध्य-पूर्व कमान (CENTCOM) ने बताया कि ये हमले ईरान की उस सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिए किए जा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
