जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले में चेनानी-नाशरी रूट पर NHAI एक और टू-लेन ट्यूब टनल बनाने जा रहा है। यह टनल NH-44 पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल के साथ में बनाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जितेंद्र सिंह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “उधमपुर के लिए एक और गुड न्यूज: जम्मू-कश्मीर में नेशनल हाईवे 44 पर चेनानी-नाशरी रूट पर मौजूद ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल’ के समानांतर एक नई दो-लेन वाली ट्यूब टनल बनाने का प्रस्ताव रखने और हमारी गुजारिश को मानने के लिए NHAI और नितिन गडकरी का धन्यवाद।”

जोजिला सुरंग में किया गया ब्रेकथ्रू ब्लॉस्ट

जम्मू-कश्मीर को एक और गुड न्यूज मंगलवार को जोजिला में मिली। यहां श्रीनगर और लद्दाख को हर मौसम में सड़क संपर्क से जोड़ने वाली जोजिला सुरंग परियोजना पर ब्रेकथ्रू ब्लॉस्ट किया गया। जोजिला सुरंग मे ंजिस जगह ब्रेकथ्रू ब्लॉस्ट किया गया, वह सुरंग के 13 किलोमीटर अंदर है।

करीब 6,500 करोड़ रुपये लागत वाली जोजिला सुरंग परियोजना को एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में से एक माना जा रहा है। करीब 13.15 किलोमीटर लंबी सुरंग को हैदराबाद स्थित कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा समुद्र तल से 11,578 फुट की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है।

यह सुरंग सोनमर्ग से लगभग 24 किलोमीटर और श्रीनगर से करीब 103 किलोमीटर दूर स्थित है। परियोजना पूरी होने के बाद यह श्रीनगर, द्रास, कारगिल एवं लेह के बीच पूरे साल सड़क संपर्क सुनिश्चित करेगी, जिससे क्षेत्र में आवागमन, आपूर्ति व्यवस्था और रणनीतिक पहुंच में बड़ा सुधार होगा।

यह भी पढ़ें: भारत अपनाएगा नार्वे की सुरंग तकनीक, जाम से राहत के लिए बनेगा मास्टर प्लान

सुरंगों के जाल के लिए केंद्र सरकार नार्वे की तकनीक का प्रयोग करेगी। इसके लिए भारत और नार्वे के बीच एक करार किया गया है। यह करार नार्वे के जियोटेक्निकल इंस्टिट्यूट (एनजीआई) के साथ हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें