Nepal Helicopter Crashed: नेपाल में दो हेलीकॉप्टर्स की लैंडिंग के दौरान टक्कर हो गई है, जिसके चलते दोनों के ही परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा कम से कम एक नेपाली व्यक्ति घायल होने की भी खबर है। फिल्मी सीन की तरह हुए इस हादसे में हेलीकॉप्टर फिश टेल एयर और डायनेस्टी एयर के थे।

जानकारी के मुताबिक, ये मामला नेपाल के सोलुखुम्बु जिले का है, जहां मंगलवार सुबह दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर और क्रैश होने से एक भारतीय टूरिस्ट की मौत हो गई। सोलुखुम्बु के पुलिस चीफ मौसम तमांग ने बताया कि टक्कर में शामिल हेलीकॉप्टर फिश टेल एयर और डायनेस्टी एयर के थे।

भारतीय टूरिस्ट की हुई पहचान

सोलुखुम्बु के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिस के मुताबिक, एयरक्राफ्ट सुबह करीब 8:11 बजे खुम्बु पासंग ल्हामू रूरल म्युनिसिपैलिटी के वार्ड 4 में टकरा गया। तमांग ने मरने वाले की पहचान वसंत कुमार बलरामरामाडू के तौर पर की, जो फिशटेल एयर हेलीकॉप्टर में सफर कर रहे एक भारतीय थे।

पायलटों को आई मामूली चोट

जानकारी के मुताबिक, उसी एयरक्राफ्ट में सवार भारतीय मूल के न्यूज़ीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हो गए। द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक , तमांग ने बताया कि उन्हें एयरलिफ्ट करके काठमांडू के मेडिसिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों पायलटों को मामूली चोटें आईं और उन्हें आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि बलरामरामादु के शव को लुक्ला के एक अस्पताल में ले जाया गया है। अधिकारी अभी भी टक्कर के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। दोनों हेलीकॉप्टर में सवार कुल यात्रियों की संख्या अभी तक कन्फर्म नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘Mayday mayday…’ इमरजेंसी कॉल और 35 हजार फीट से नीचे आ गिरा जेट हुआ क्रैश, 9 लोगों की मौत | वीडियो में दिखा भयानक मंजर

अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। 9 लोगों को लेकर जा रहा एक प्राइवेट जेट अचानक आसमान से नीचे गिर गया और आग के बड़े गोले में बदल गया। विमान सड़क के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के परिवहन सचिव (Transportation Secretary) ने इस जानकारी की पुष्ट की। पढ़िए पूरी खबर…