NEET UG Re Exam: नीट-यूजी पेपर लीक होने के बाद नए सिरे से परीक्षा होगी। इस परीक्षा में किसी भी तरह की पेपर लीक की संभावनाओं को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार भारतीय वायुसेना की मदद लेने की तैयारी कर है। इसका मकसद ये है कि परीक्षा से जुड़े पेपर्स और अन्य सामाग्री को सुरक्षित तय स्थान पर ले जाना है।
दरअसल, नीट यूजी पेपर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर गुरुवार को एक अहम बैठक हुई थी। इसमें परीक्षा संपन्न कराने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह, रक्षा अधिकारी और डाक विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
NTA के लिए क्यों है चुनौती
जानकारी के मुताबिक, अभी तक यह नहीं स्पष्ट हुआ है कि क्या भारतीय वायु सेना किसी अन्य अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा के लिए भी इस तरह की सहायता प्रदान करेगी या नहीं। घटनाक्रम को लेकर सूत्रों ने बताया कि NTA इस बार NEET-UG की पुनर्परीक्षा आयोजित करने के लिए कम समय सीमा पर काम कर रही है।
इसके लिए संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। बता दें कि नीट-यूजी की तैयारी में आम तौर पर लगभग छह महीने लगते हैं। वहीं, एजेंसी अब 38 दिनों के भीतर फिर से शुरू से परीक्षा की तैयारी और व्यवस्था कर रही है। इसमें उसी कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
21 जून को फिर होगी परीक्षा
गौरतलब है कि 3 मई को 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित परीक्षा को कथित पेपर लीक के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था। 15 मई को एनटीए ने घोषणा की कि नए सिरे से 21 जून को परीक्षा होगी। पेपर लीक के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। एक सूत्र ने कहा, “पुनः परीक्षण में सामान के ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा जैसे पहलुओं में सरकार के समग्र सहयोग की आवश्यकता होगी। इसके लिए सेना और वायु सेना से लेकर अर्धसैनिक बलों, राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों तथा डाक सेवाओं तक सभी के समर्थन की आवश्यकता होगी।”
ध्यान देने वाली बात यह है कि पहली बार नीट यूजी की परीक्षा फिर से करवाई जा रही है। मई में ये परीक्षाएं कंप्लीट हो जाती हैं, लेकिन पेपर लीक के चलते इस बार मॉनसून के दौरान फिर से परीक्षा करानी पड़ रही है।
नीट यूजी फीस रिफंड के लिए 1 महीने का समय और मिला, NTA ने बढ़ाई डेडलाइन; 13 लाख कैंडिडेट्स कर चुके हैं आवेदन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 एग्जाम फीस रिफंड की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। अभी तक उम्मीदवारों के पास फीस रिफंड के लिए अपनी बैंक डिटेल जमा कराने का समय 27 मई तक था, लेकिन अब उम्मीदवार 22 जून तक अपनी बैंक डिटेल जमा करा सकते हैं। एनटीए के एक पब्लिक नोटिस के मुताबिक, नीट यूजी एग्जाम फीस रिफंड विंडो अब 22 जून तक रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। पढ़िए पूरी खबर…
