नीट यूजी पेपर बनाने की प्रक्रिया से जुड़े दो लोगों को सीबीआई ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पता चला है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीबीआई को उन पेपर सेट करने वाले लोगों और अनुवादकों के नामों की एक लिस्ट सौंपी हैं, जो एजेंसी की नजर में हैं।

यह भी पता चला है कि एनटीए, 21 जून से होने वाली दोबारा नीट परीक्षा से पहले, पेपर सेट करने वाले और अनुवादकों की अपनी मौजूदा लिस्ट में बड़े फेरबदल कर रही है।

शुरुआती चरण में ही हुई गड़बड़ी

चूंकि पेपर लीक की इस गड़बड़ी का पता वहां से चला जहां से पेपर तैयार होना शुरू होता है, इसलिए अब यह जानकारी सामने आ रही है कि एनटीए पेपर तैयार करने वालों और ट्रांसलेटरों के पूरे समूह को हटा रहा है, उनके नाम भी उसने सीबीआई को सौंप दिए हैं।

एनटीए के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई उन लोगों को बदलकर एक पूरी तरह सुरक्षित री-टेस्ट करवाने की कोशिश कर रही है, जो पहले इस प्रक्रिया से जुड़े थे।

दो आरोपी हुए पुणे से गिरफ्तार

शनिवार दोपहर को पुणे की एक और प्रोफेसर, मनीषा गुरुनाथ मांधरे को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी सीबीआई ने पुणे के एक रिटार्यड लेक्चरर पीवी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया और उन्हें नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर ली का सूत्र बताया।

एनटीए के सूत्रों ने बताया कि पीवी कुलकर्णी केमिस्ट्री सेक्शन के लिए प्रश्न तैयार करने और उनका मराठी में अनुवाद करने के काम में शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, एनटीए के पास पेपर तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े कई विशेषज्ञ हैं और कभी-कभी वह सवालों तक पहुंच रखने वाले लोगों को संख्या कम करने के लिए, सवाल तैयार करने और अनुवाद करने दोनों कामों के लिए एक ही व्यक्ति को इस्तेमाल करता है। उम्मीदवार NEET-UG के प्रश्न पत्र 13 भाषाओं में से किसी एक में पेपर दे सकते हैं।

मनीषा दो सेक्शन तैयार करती थी

CBI के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि NTA ने मनीषा को एक विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया था, और उन्हें बॉटनी और जूलॉजी सेक्शन तक पहुँच प्राप्त थी।

उम्मीदवार नीट यूजी के पेपर 13 भाषाओं में से किसी एक में चुनकर परीक्षा दे सकते हैं। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि एनटीए ने मनीषा गुरुनाथ मंधारे को एक एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था और वह बॉटनी और जुलॉजी सेक्शन तैयार करती थीं।

यह भी पढ़ें: नीट पेपर लीक विवाद के बीच NTA में बड़ा फेरबदल, सरकार ने दो संयुक्त सचिव और निदेशकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से सवालों के घेरे में आई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में शनिवार को दो संयुक्त सचिवों और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की। भारतीय सांख्यिकी सेवा अधिकारी अनुजा बापट और आईआरएस रुचिता विज को एनटीए में पांच-पांच साल के लिए या अगले आदेश तक संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें