NEET Exam से पहले टेलीग्राम बैन किए जाने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर कहा कि टेलीग्राम बैन पेपर लीक रोकने के लिए मोदी सरकार का नया नुस्खा है। सरकार चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लटका रही है।
इसी X पोस्ट में राहुल गांधी ने आगे कहा, “लाखों छात्र सालों से Telegram पर पढ़ते हैं – नोट्स, टेस्ट सीरीज, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ? और यह फूलप्रूफ भी नहीं है – यह देश का हर छात्र जानता है, और पेपर लीक माफ़िया भी। फिर अगला ban किसपर लगाएंगे? WhatsApp?”
‘सरकार कर रही दिखावा’
राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएंगी। प्रश्नपत्र वायुसेना से भेजे जाएंगे। दिखावे की कोई कमी नहीं होगी लेकिन बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं होगा क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है और युवाओं को खून के आंसू रुला रहा है।
उन्होंने आगे कहा, “मोदी जी – दिखावा छोड़िए। माफिया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं। ‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए – वरना देश का युवा अपना हक लेना जानता है।”
कोटा पहुंचने से पहले राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी भविष्य के सौदागरों को संरक्षण दे रहे
एक अन्य X पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, “कोटा के लिए निकल चुका हूँ पर दिल में दो नाम गूंज रहे हैं: उमेश और रिया। कल, सीकर में उमेश और देहरादून में रिया – दोनों ने Re-NEET के दबाव में अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली। 22 और 23 साल के बच्चे – जिन्हें सपनों के खुले आसमान में उड़ना था वो इस अन्यायी व्यवस्था से हार गए।”
उन्होंने आगे कहा, “ये मौतें एक टूटी, भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं। और इसके ज़िम्मेदार हैं मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिन्होंने छात्रों की रक्षा करने के बजाय, बार-बार पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, और भविष्य के सौदागरों को संरक्षण दिया। आज कोटा से हम वो लड़ाई शुरू करेंगे जिसका एक ही मक़सद है – किसी बच्चे के सपने ऐसे टूटने न पाएं, किसी माँ-बाप को फिर कभी अपने बच्चे को इस तरह खोना न पड़े।”
यह भी पढ़ें: टेलीग्राम ने केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में दी चुनौती
टेलीग्राम ने जस्टिस तेजस कारिया की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया है, जिसके बाद पीठ याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
