प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में हैं। 2024 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला था। हालांकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले बहुमत मिला जबकि 2024 में उसे 240 सीटों पर ही जीत मिली। इस बीच इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन पोल में सामने आया कि अगर आज चुनाव होते हैं, तो बीजेपी को अकेले दम पर फिर से बहुमत मिल सकता है।
बीजेपी को अकेले मिल सकता है बहुमत?
‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे के अनुसार भाजपा 287 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं कांग्रेस को 80 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य सभी पार्टियों को मिलाकर 176 सीटें मिलने की उम्मीद है। ये अनुमान भाजपा की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं, हालांकि क्षेत्रीय और छोटी पार्टियां अभी भी अपने क्षेत्रों में दबदबा है।
NDA को कितनी सीटें?
यानी एनडीए को निर्णायक बढ़त मिलने की संभावना है। एनडीए गठबंधन को 352 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया ब्लॉक को 182 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 9 सीटें मिलने की संभावना है।
यूजीसी के नए नियमों ने केंद्र और भाजपा को मुश्किल क्यों डाल दिया है?
चुनाव आयोग को लेकर क्या है लोगों की राय?
सर्वे के अनुसार 44% लोगों का मानना है कि भारत के चुनाव आयोग को चुनावी गड़बड़ी को रोकने के लिए जिम्मेदार होना चाहिए। 22% का कहना है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए, जबकि 20% का मानना है कि मतदाता स्वयं कार्रवाई करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। केवल 6% का मानना है कि किसी को भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, जो चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा को लेकर जनता की विभिन्न अपेक्षाओं को दर्शाता है।
कांग्रेस ‘इंडिया’ गठबंधन की सबसे कमजोर कड़ी: सर्वे
सर्वे से यह भी पता चलता है कि 62% लोगों का मानना है कि कांग्रेस ‘इंडिया’ गठबंधन में सबसे कमजोर कड़ी है। सर्वे से पता चलता है कि महंगाई को सरकार की सबसे बड़ी विफलता माना जा रहा है, जिसमें 20% लोगों ने इसे एक प्रमुख चिंता का विषय बताया है। बेरोजगारी 17% के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि आर्थिक विकास को 9% लोगों ने चिंता का विषय बताया है। वहीं सर्वे के अनुसार राहुल गांधी 29% समर्थन के साथ इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करने के प्रबल दावेदार हैं। ममता बनर्जी 7% के साथ पीछे हैं, उसके बाद अरविंद केजरीवाल 6% और अखिलेश यादव 6% पर हैं। पढ़ें क्या खत्म हो गया थरूर और कांग्रेस का विवाद?
