टीएमसी के बागी सांसदों के NCPI में विलय के ऐलान के बाद सभी इस पार्टी के बारे में जानना चाहते हैं। NCPI के चर्चा में आने के बाद हावड़ा स्थित उसके दफ्तर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब न्यूज एजेंसी ANI ने NCPI की संस्थापक अध्यक्ष श्वेली कुंडू और पार्टी के नेशनल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी शांतनू डे से बात की है।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में श्वेली कुंडू ने कहा, “मैं इस पार्टी की संस्थापक अध्यक्ष थी। मैं अध्यक्ष पद से पहले ही इस्तीफा दे चुकी हूं। पार्टी के नए अध्यक्ष ज्यादा जानकारी दे सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि नया अध्यक्ष कौन हैं। त्रिपुरा में हम एनडीए के साथ हैं।”
श्वेली कुंडू ने बताया कि वो हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं, इस वजह से उनके पास समय का आभाव है। यही कारण है कि उन्होंने इस्तीफा दिया।
टीएमसी के बागी सांसदों के NCPI में विलय क ेसवाल पर उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में टिप्पणी नहीं करूंगीं।”
पार्टी के नेशनल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी बोले- मीडिया से पता चली विलय की खबर
ANI ने शांतनू डे से भी बात की। वह भी खुद को पार्टी का फाउंडर और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी बताते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे इस खबर के बारे में सोशल मीडिया, न्यूज चैनल और अपने दल के अन्य नेताओं से पता चला। मैं बातचीत करने के लिए उनका स्वागत करता हूं।”
शांतनू डे ने कहा कि उन्हें पता चला है कि पार्टी की अध्यक्ष ने यह फैला लिया है। शांतनू ने बताया कि श्वली कुंंडू NCPI की अध्यक्ष हैं, हालांकि वह अध्यक्ष पद से पहले ही इस्तीफा देने की बात कर चुकी हैं। श्वली कुंडू का यह भी कहना है कि शांतनू डे न तो पार्टी के फाउंडर हैं और न ही जनरल सेक्रेटरी। श्वली कुंंडू ने यह भी दावा किया कि शांतनू डे 2023 से NCPI के मेंबर नहीं है।
शांतनू बोले- मैंने बनाया है NCPI का संविधान
शांतनू डे ने बताया कि उन्होंने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर 2023 में NCPI का गठन किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ही NCPI का संंविधान बनाया है, सिंबल का चयन किया लेकिन जिसको उन्होंने अध्यक्ष बनाया, उसने (श्वली कुंडू) किसी से बात किए बिना ये फैसला किया। अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है। शांतनू ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार श्वली कुंडू को फोन किया लेकिन बात नहीं हो पाई।
यह भी पढ़ें: NCPI का इतिहास क्या है?
NCPI का पंजीकृत पता बंगाल के हावड़ा जिले के बानीपुर क्षेत्र को बताया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
