पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश चुनाव जीतने पर बीएनपी चीफ तारिक रहमान को बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट कर कहा, “तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी।”
इसी पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और सपोर्ट दिया। दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।”
चीन बोला- बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए तैयार
बांग्लादेश में बीएनपी के चुनाव जीतने पर चीन ने कहा कि वह स्ट्रेटेजिक कोऑपरेटिव पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए ढाका के साथ काम करने को तैयार है।
चीनी विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन लिन जियान ने कहा कि चीन बांग्लादेश को उसके घरेलू एजेंडा को आगे बढ़ाने में सपोर्ट करता है और चीन-बांग्लादेश स्ट्रेटेजिक कोऑपरेटिव पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने को तैयार है।
पाकिस्तान बोला- नई सरकार के लिए काम करने को तत्पर
पाकिस्तान ने शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व ने तारिक रहमान को जीत हासिल करने पर बधाई दी है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान ”व्यापार, रक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय मंचों में सहयोग को मजबूत करने के मकसद से नयी सरकार के साथ काम करने के लिए तत्पर है।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी बीएनपी को ”शानदार जीत” दिलाने पर रहमान को बधाई दी।
पढ़िए: क्या भारत विरोधी रुख अपनाएंगे तारिक रहमान? बीएनपी का कुछ ऐसा ही रहा है इतिहास
