PM Narendra Modi Appeal: वैश्विक अनिश्चतताओं और पश्चिम एशिया संकट का असर भारत पर पड़ रहा है। इसको लेकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे पेट्रोल और डीजल बचाएं और बेहद जरूरी न होने पर इस्तेमाल से बचे। पीएम मोदी ने कहा कि हमने कोविड के समय कई सारी व्यवस्थाएं बना ली थीं और अब समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करें।

पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, “वैश्विक संकट के इस दौर में हमें कर्तव्य को सर्वोपरि मानते हुए संकल्प लेना होगा और उसे पूर्ण समर्पण के साथ निभाना होगा। एक बड़ा संकल्प है पेट्रोल और डीजल का कम से कम उपयोग करना। हमें पेट्रोल और डीजल के उपयोग को कम करना होगा। मेट्रो लाइन वाले शहरों में हमें केवल मेट्रो से ही यात्रा करने का निर्णय लेना चाहिए।”

पीएम मोदी बोले- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को दें बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यदि हमें कार का उपयोग करना ही पड़े, तो हमें कारपूलिंग करने का प्रयास करना चाहिए। इलेक्ट्रिक वाहनों वाले लोगों को इनका अधिक से अधिक उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। कोरोना काल में हमने घर से काम करने, ऑनलाइन बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की कई प्रणालियाँ विकसित कीं और हम इनके अभ्यस्त भी हो गए। आज समय की मांग ऐसी है कि यदि हम इन प्रणालियों को पुनः आरंभ करते हैं, तो यह राष्ट्रहित में होगा।”

वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा, “हमें घर से काम करने, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग और वर्चुअल बैठकों को फिर से प्राथमिकता देनी चाहिए। हमें विदेशी मुद्रा की बचत पर भी विशेष जोर देना चाहिए, क्योंकि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल बहुत महंगे हो गए हैं। पेट्रोल और डीजल खरीदने पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचाना हमारी जिम्मेदारी है।”

पीए मोदी ने कहा कि मध्यम वर्ग में विदेश में शादियों, विदेश यात्रा और विदेश में छुट्टियां मनाने की संस्कृति तेजी से बढ़ रही है। हमें हमने फैसला किया है कि इस संकट के समय में हमें कम से कम एक साल के लिए विदेश यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए।

‘मेरे से ही जुड़ो…’, PM मोदी की तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी से नॉन-पालिटिकल बात, खिलखिला उठा पूरा मंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के बारे में एक हल्की-फुल्की लेकिन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण टिप्पणी करके तेलंगाना में एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि अब हमारे रेवंत जी ने कहा था कि हम यहां पर पॉलिटिकल बात नहीं करेंगे। तो मैं भी पॉलिटिकल बात नहीं करूंगा। इसलिए नॉन-पॉलिटिकल बात मैं रेवंत जी से कहूंगा कि दस साल के शासन में भारत सरकार ने जितना गुजरात को दिया, वो मैं आपको देने को तैयार हूं। पढ़िए पूरी खबर…