Nandigram, Rejinagar By-Election Result 2026 LIVE: भाजपा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर 75,816 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जो मुस्लिम-बहुल निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की एक बड़ी सफलता है।
निर्वाचन आयोग के नतीजों के मुताबिक, उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार शंकरव सरकार को 1,29,914 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद को हराया, जिन्हें 54,098 वोट मिले। भाजपा को लगभग 63.14 प्रतिशत वोट मिले, जबकि आजाद को 26.29 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
यह जीत विपक्ष के बिखराव के बीच मिली, क्योंकि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और उससे अलग हुई डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस (डीटीएमसी) कोई मजबूत चुनौती पेश करने में नाकाम रहीं। कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी को 6,168 वोट मिले, जो तृणमूल कांग्रेस के ममता गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी से थोड़े ही आगे रहे, जिन्हें 3,847 वोट मिले।
डीटीएमसी उम्मीदवार सफीउज़्ज़मां शेख को 2,044 वोट मिले, जबकि माकपा उम्मीदवार के खाते में 3,797 वोट गए। रेजीनगर में लगभग 70 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं और यहाँ पारंपरिक रूप से तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला होता रहा है।
नंदीग्राम: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। हालांकि, उन्होंने भवानीपुर सीट अपने पास रखी जिसके कारण नंदीग्राम में उपचुनाव कराना पड़ा।
बीजेपी ने यहां हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। वह शुभेंदु अधिकारी के पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की 6 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
कांग्रेस ने मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है। उन्हें ममता बनर्जी का समर्थन मिला है। तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे के नाम वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन किया।
रेजीनगर: यह सीट आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने अप्रैल में रेजीनगर और नौदा, दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन बाद में नौदा सीट अपने पास रखी।
रेजीनगर में AJUP ने हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला बीजेपी के सखारव सरकार से है।
मुस्लिम बहुल रेजीनगर में बीजेपी जीती
मुस्लिम बहुल रेजीनगर में बीजेपी 75,816 वोटों से चुनाव जीत गई है।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा की निर्णायक बढ़त, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में भी पैठ बनाई
पश्चिम बंगाल में लगभग चार महीने पहले सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को विधानसभा उपचुनावों में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए नंदीग्राम सीट पर 1,05,869 वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली, जबकि मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर भी वह आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, नंदीग्राम में 13 दौर की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान से 1,05,869 मतों से आगे हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को 1,43,656 वोट मिले, जबकि प्रधान को केवल 37,787 मत प्राप्त हुए।
नंदीग्राम में BJP की बड़ी बढ़त, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में भी आगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव की दोनों सीटों पर शुक्रवार को BJP ने बड़ी बढ़त बना ली। नंदीग्राम में 13 राउंड की मतगणना के बाद BJP उम्मीदवार हसिरानी रथ 105869 वोटों से आगे थीं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के मारे गए सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मां हसिरानी रथ को 143656 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 37787 वोट मिले।
वहीं मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर भी BJP उम्मीदवार शंकरव रथ सरकार ने सात राउंड की गिनती के बाद 37506 वोटों की बढ़त बना ली। उन्हें 61386 वोट मिले जबकि AJUP उम्मीदवार गोलाम नबी आजाद को 23880 वोट मिले। गोलाम नबी आजाद पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के बेटे हैं। दोनों सीटों पर कांग्रेस और TMC के उम्मीदवार काफी पीछे रहे।
तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम में टीवीके की बढ़त मजबूत, पुडुचेरी में एआईएनआरसी जीती
तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर छह अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवारों ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली तथा शीर्ष पर बने हुए हैं। पुडुचेरी में सत्तारूढ़ 'ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस' ने कुछ ही माह पहले सत्ता संभालने के बाद अपने पहले राजनीतिक इम्तिहान में परचम लहराया है और पार्टी उम्मीदवार अशोक आनंद ने थट्टानचावाडी विधानसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ई. विनायगम को 8,000 से अधिक मतों के बड़े अंतर से हरा दिया।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा की बढ़त और मजबूत
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव की शुक्रवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने नंदीग्राम और रेजीनगर क्षेत्रों में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। भाजपा ने मुर्शिदाबाद जिले की मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर अप्रत्याशित बढ़त हासिल की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार यहां पांच दौर की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी शाखाराव सरकार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के गुलाम नबी आजाद से 34,501 मतों से आगे हैं। आयोग के अनुसार सरकार को 48,101 वोट मिले हैं, जबकि एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे आजाद को 13,600 मत हासिल हुए हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी 2,516 मत के साथ तीसरे और कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफी 2,407 मत के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा की बढ़त मजबूत, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव की शुक्रवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने नंदीग्राम और रेजीनगर क्षेत्रों में अपनी बढ़त मजबूत कर ली है, जबकि दोनों सीट पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। निर्वाचन आयोग के अनुसार नंदीग्राम सीट पर मतगणना के पहले दौर की समाप्ति के बाद भाजपा की हासिरानी रथ 9,600 मतों से आगे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान दूसरे स्थान पर थे। वहीं, रेजीनगर सीट पर प्रथम दौर की गिनती के बाद भाजपा के शाखारव सरकार 11,614 वोट हासिल कर शीर्ष पर थे। कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अब्दुल्लाहिल 581 मत हासिल कर काफी पीछे हैं। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रत्याशी गुलाम नबी आजाद को 446 वोट मिले हैं। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पश्चिम बंगाल के बदले राजनीतिक परिदृश्य में इन उपचुनावों को पहली चुनावी कसौटी के तौर पर देखा जा रहा है
नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ 19291 वोटों से आगे चल रही हैं जबकि रेजीनगर से बीजेपी के उम्मीदवार सखारव सरकार ने 30000 वोटों की बढ़त बना ली है।
रेजीनगर में बीजेपी आगे
मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। रेजीनगर में बीजेपी उम्मीदवार सखारोव सरकार 21,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मैं इन व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए यहां मौजूद हूं- जिला अधीक्षक सचिन मक्कर
मुर्शिदाबाद जिला अधीक्षक सचिन मक्कर ने कहा, "मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार की गई है, मैं इन व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए यहां मौजूद हूं।"
नंदीग्राम में आगे चल रही बीजेपी
नंदीग्राम में भाजपा आगे चल रही है। नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ आगे चल रही हैं।
नंदीग्राम से बीजेपी की उम्मीदवार हसीरानी रथ कौन हैं?
बीजेपी ने नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव के लिए हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ की मई 2026 में हत्या कर दी गई थी।
चंद्रनाथ रथ की 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद हुई थी।
चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।
पश्चिम बंगाल के मंत्री तापस रॉय
पश्चिम बंगाल के मंत्री तापस रॉय ने उपचुनाव के नतीजों पर कहा, “हम नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों सीटें जरूर जीतेंगे। मुस्लिम मतदाताओं के वोट हमारे पक्ष में पड़े हैं।”
दोनो सीट पर हुआ था भारी मतदान
दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार यानी छह अक्टूबर को लगभग 80 प्रतिशत भारी मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत मतदान हुआ। नंदीग्राम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 2021 में तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को हराया था और 2026 के विधानसभा चुनाव में फिर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर सीट बरकरार रखी, जिसके कारण नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत पड़ी।
भाजपा ने नंदीग्राम में चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दो दिन बाद छह मई को चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट उस समय खाली हुई जब 2026 के विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नवादा दोनों सीटों से जीतने वाले हुमायूं कबीर ने नवादा सीट बरकरार रखी। उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है।
नंदीग्राम में बीजेपी उम्मीदवार आगे
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के दौरान बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। शुक्रवार को पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के बाद टीवी चैनलों की खबरों के मुताबिक, नंदीग्राम में हसीरानी रथ और रेजीनगर में सखारव सरकार बढ़त बनाए हुए थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए थे।
दोनों सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भवानीपुर सीट अपने पास रखने के कारण हुआ। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर- दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन बाद में नंदीग्राम सीट छोड़ दी।
तमिलनाडु और पुडुचेरी की विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू
उपचुनाव: तमिलनाडु की दो और पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू।
सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती
अधिकारियों ने सबसे पहले डाक मतपत्रों और इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र (ईटीपीबी) की गिनती शुरू की, जिसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी। दोनों सीट पर मतगणना दो हॉल में हो रही है और यह प्रक्रिया 15 दौर में पूरी होनी है। डाक मतपत्रों और ईटीपीबी के लिए अलग-अलग हॉल निर्धारित किए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार यानी छह अक्टूबर को लगभग 80 प्रतिशत भारी मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत मतदान हुआ।
नंदीग्राम, रेजीनगर उपचुनाव: शुरू हुई मतगणना
पश्चिम बंगाल और रेजीनगर में हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है।
नतीजे क्यों अहम हैं?
इन उपचुनावों के नतीजों से बीजेपी को मई में सत्ता संभालने के बाद अपने शासन के प्रति मतदाताओं की प्रतिक्रिया का शुरुआती अंदाजा मिलेगा। नतीजों से यह भी पता चलेगा कि अलग-अलग विपक्षी दलों के बीच बंटे मुकाबले में विपक्ष का प्रदर्शन कैसा रहता है और अल्पसंख्यक मतदाताओं का समर्थन किसे मिलता है। उपचुनाव के हर दौर की मतगणना के रुझानों और अंतिम नतीजों के लिए हमारे साथ बने रहें।
नंदीग्राम, रेजीनगर उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को होंगे घोषित
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। इन नतीजों से राज्य में राजनीतिक माहौल का शुरुआती अंदाजा मिलेगा। करीब 15 साल तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जगह बीजेपी के सरकार बनाने के बाद इन उपचुनावों को अहम माना जा रहा है।
