दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार तड़के सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर गोवा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे और अस्पताल के डॉक्टरों ने की है। नाना के निधन पर उनके जीवन से जुड़े कई किस्सों का जिक्र हम कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको नाना पाटेकर के पॉलिटिक्स को लेकर क्या विचार थे इस बारे में बताएंगे।

इस दिग्गज अभिनेता को लेकर हर बड़े चुनाव के समय यह अटकलें लगाई जाती थीं कि वह इस बार चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने हर बार राजनीति में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज किया। नाना ने पॉलिटिक्स से हमेशा दूरी बनाए रखी। हालांकि वह नेताओं से संपर्क में रहते थे। शिवसेना और MNS के नेताओं से उनके बहुत अच्छे संबंध थे, लेकिन पॉलिटिक्स से उन्होंने दूरी बनाए रखी।

क्यों पॉलिटिक्स से बनाए रखी दूरी?

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पॉलिटिक्स से आखिर दूर क्यों रहना चाहते हैं? नाना ने कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि वह पॉलिटिक्स के लिए नहीं बने हैं, क्योंकि वह बहुत गुस्से वाले व्यक्ति हैं और जो बात मन में आती है उसे वह तुरंत बोल देते हैं। नाना ने कहा था, “मैं पॉलिटिक्स में रह नहीं सकता, मेरे मन में जो आता है वो मैं बोल देता हूं, मैं अपनी पार्टी के अध्यक्ष को ही बोल दूंगा कि तू पागल है यार तो ऐसे तो मुझे पार्टी से ही निकाल देंगे तो ऐसे नहीं चल पाएगा।”

2024 लोकसभा चुनाव का मिला था ऑफर

नाना पाटेकर ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उनके पास लगभग सभी पार्टियों से चुनाव लड़ने के ऑफर आए थे। उन्होंने बताया था कि 2024 लोकसभा चुनाव के वक्त NCP की ओर से उनको चुनाव लड़ने का ऑफर भी आया था। नाना ने कहा था, “शरद राव को मेरे पास फोन आया था कि आप इलेक्शन लड़ रहे हो क्या? क्योंकि उनको पता चला था कि किसी और पार्टी से मेरा नाम चल रहा है, लेकिन मुझे भी उन्हीं से पता चला था कि मेरा नाम चल रहा है।”

शरद पवार को प्रधानमंत्री बनने की जताई थी इच्छा

नाना पाटेकर को महाराष्ट्र में हर राजनीतिक दल के नेताओं का करीबी माना जाता था। शिवसेना, एमएनएस और एनसीपी के नेताओं से उनके अच्छे संबंध थे। उन्होंने 1996 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए शरद पवार के प्रधानमंत्री न बन पाने पर अपनी बात रखी थी। नाना ने कहा था कि जब एच. डी. देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो शरद पवार क्यों नहीं बन सकते? उन्होंने कहा था कि उस समय पवार प्रधानमंत्री बनने के काफी करीब थे लेकिन वह मौका उनके हाथ से निकल गया।

जब बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात आई थी सामने

साल 2013 में नाना पाटेकर को लेकर यह अटकलें भी लगी थी कि वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनाव के समय यह चर्चा हुई थी कि नाना पाटेकर उत्तर-मध्य मुंबई सीट से संजय दत्त की बहन और पूर्व सांसद प्रिया दत्त के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन नाना ने ऐसी अफवाहों को खारिज कर दिया था। जिस वक्त यह अफवाह उड़ी थी उस समय प्रिया दत्त इस सीट से लोकसभा सांसद थीं।

यही भी पढ़ें: शरद पवार को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते थे नाना पाटेकर, कहा था- उन्हें मौका मिलना चाहिए

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन फिल्मों के साथ-साथ उनके बेबाक बयानों और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के किस्से हमेशा याद किए जाएंगे। ऐसा ही एक बयान उन्होंने शरद पवार को लेकर दिया था और कहा था कि वह पवार को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…