इधर दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिए, उधर मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान को सील कर दिया। यहीं प्रदर्शनकारियों ने सीजेपी के जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन में जमा होने की योजना बनाई थी। शाम तक नाना चौक पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में ले लिया गया था।
1942 में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत जिस मैदान से हुई थी, वह अब बैरिकेड्स की तीन लेयर और 500 से अधिक पुलिसकर्मी के घेरे के पीछे खाली दिख रहा था।
तुषार गांधी ने बुलाया था प्रदर्शन
यह कॉल महात्मा गांधी के पड़पोते और ‘हम भारत के लोग’ के अध्यक्ष तुषार गांधी ने बुलाई थी। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट कर मुंबई के लोगों के अपील की थी कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की सीजेपी की मांग के समर्थन में मैदान में उनके साथ शामिल हों।
हिरासत में लिए गए तुषार समेत कई लोग
हालांकि तुषार गांधी वहाँ नहीं पहुँच पाए। मैदान जाते समय उन्हें और उनके साथियों को बांद्रा में पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया और DN नगर पुलिस थाने ले जाया गया।
पुलिस ने यहां सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिनमें तुषार गांधी की पोती कस्तूरी गांधी, बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और शिवसेना (UBT) के विधायक वरुण सरदेसाई शामिल थे।
तीन लेयर में बैरिकेड लगाए गए
दोपहर तीन बजे तक प्रदर्शनकारियों की संख्या धीरे बढ़ने लगी। पुलिस ने मैदान की ओर जाने वाली सड़कों पर तीन लेयर में बैरिकेड लगाए थे, जो एक-दूसरे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर थे। हर बैरिकेड पर करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात थे, जो पैदल चलने वालों को रोककर उनसे पूछताछ कर रहे थे और ट्रैफिक का रास्ता बदल रहे थे। आखिरी बैरिकेड नाना चौक पर था। वहीं पर प्रदर्शनकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे और उन्हें करीब छह पुलिस वैन में भरकर नजदीकी पुलिस थानों में ले जाया गया।
पेपर खत्म कर प्रदर्शन में शामिल होने आई- प्रदर्शनकारी
मलाड से आईं 17 साल की फलक शेख ने कहा, “कॉलेज में हमारा पॉलिटिकल साइंस का एग्जाम था। हमने जल्दी-जल्दी अपने पेपर खत्म किए और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए यहाँ आ गईं। जब हम स्टेशन पहुँचीं, तो देखा कि हर कुछ मीटर पर पुलिस तैनात थी। जब हम अगस्त क्रांति मैदान के एंट्री गेट के पास पहुँचीं, तो एक पुलिस अधिकारी ने हमें रोक लिया और हमारे कॉलेज और हम कहाँ से आई हैं, इसके बारे में पूछने लगा। साथ ही, हमें हिरासत में लेने के लिए महिला अफसरों को बुलाने की धमकी भी दी।”
उनकी दोस्त जोया शेख ने बताया कि वे पहले भी CJP के शिवाजी पार्क वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हो चुकी थीं, लेकिन शनिवार को सुरक्षा इंतज़ाम कहीं अधिक सख्त थे।
ठाणे से आईं लता तेंदुलकर ने कहा कि जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की, तो उन्हें चोट लगी। अपने हाथ पर खरोंच दिखाते हुए उन्होंने कहा, “हम बस उस जगह के पास खड़े थे, तभी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। जब हमने रिकॉर्डिंग शुरू की, तो कुछ महिला अधिकारी आईं और हमें खींचने लगीं। हमने इसका विरोध किया और पूछा कि सिर्फ खड़े रहने पर हमें हिरासत में कैसे लिया जा सकता है। लेकिन पुलिस वाले हमें खींचते रहे और कुछ लोगों के दखल के बाद ही हम बच पाए। मुझे और मेरी बहन को खरोंचें आईं, जबकि पुलिस के दबाव से हमारी दोस्त का चश्मा टूट गया।”
नाना चौक पर ट्रैफिक धीमा रहा
शाम तक, पोस्टर, झंडे और संविधान की प्रतियां लिए प्रदर्शनकारी ग्रांट रोड इलाके में आते रहे और मैदान तक पहुंचने की कोशिश करते रहे। लेकिन कोई भी वहां नहीं पहुंच सका। पुलिस के एडिशनल और डिप्टी कमिश्नर मौके पर मौजूद थे और इंतजामों की देखरेख कर रहे थे। बैरिकेड्स की वजह से नाना चौक पर ट्रैफिक बहुत धीमा हो गया क्योंकि गाड़ियों को डायवर्ट कर दिया गया था।
दिल्ली में, सुरक्षा कारणों और 10 दिन के नोटिस पीरियड के नियम के तहत 7 अक्टूबर को दायर एक अर्जी का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी। शाम तक 4,000 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। इनमें CJP के प्रमुख अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका, ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन, और योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण शामिल थे।
सरकार की ओर से 250 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 45 से मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया। इसी बीच अभिजीत दीपके की दादी का शनिवार को हिंगोली में निधन हो गया। हालांकि उन्हें पुलिस की ओर से हिरासत में रहने या महाराष्ट्र जाने का विकल्प दिया गया।
यह भी पढ़ें: ‘हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अमित शाह समेत अजित डोभाल पर बोला हमला
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 4000 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका का भी नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
