शख्स से जबरन सवाल पूछने लगा रिपोर्टर, तुरंत कर दी बेइज्जती
पिछले एक सप्ताह से मुंबई में कोरोना केसों की संख्या लगातार बढती जा रही है। कोरोना की रोकथाम को लेकर मुंबई नगरपालिका सचेत हो गयी है।

मुंबई में एक बार फिर से कोरोना के केस बड़ी संख्या में बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना के प्रकोप रोकने के लिए एहतियात बरतने शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूलने को भी कहा गया है। इसी बीच जब एक टीवी रिपोर्टर ने बिना मास्क पहने एक शख्स से जबरन सवाल पूछना शुरू कर दिया तो उस आदमी ने नाराज होकर रिपोर्टर की बेइज्जती कर दी।
दरअसल एक राष्ट्रीय चैनल का रिपोर्टर मुंबई में बढ़ते कोरोना के केसों को लेकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों से बातचीत कर रहा था। इसी बीच रिपोर्टर को बिना मास्क पहने हुए एक शख्स दिखाई दिया। रिपोर्टर इस दौरान उस शख्स से सवाल पूछने लगा। रिपोर्टर ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आपने मुख्यमंत्री की बात सुनी है और आखिर क्यों आपने मास्क भी नहीं पहना है। इसपर वह शख्स बिना जवाब दिए हुए जाने लगा और कहा कि मुझे क्यों बोलना है और मुझे बोलना भी नहीं आता है।
लगता है #lockdown से बच नहीं सकेगा महाराष्ट्र,
क्योंकि पब्लिक है कि मानती नहीं ! कैसे मानेगी पब्लिक, देखिए आज रात 8:57 पर @KishoreAjwani के साथ #SauBaatKiEkBaat #COVID19 #lockdown2021 pic.twitter.com/tVEgJJKF1C— News18 India (@News18India) February 22, 2021
पिछले एक सप्ताह से मुंबई में कोरोना केसों की संख्या लगातार बढती जा रही है। कोरोना की रोकथाम को लेकर मुंबई नगरपालिका सचेत हो गयी है। इतना ही नहीं मुंबई नगरपालिका ने कई बार रेस्टोरेंट पर जुर्माना भी लगाया है। साथ ही 150 से ज्यादा रेस्टोरेंट पर छापे भी मारे गए हैं और करीब 50 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
कल रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यवासियों से कोरोना प्रोटोकोल का पालन करने का आग्रह किया था। उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि लॉकडाऊन लगाना हम नहीं चाहते, क्या आप चाहते हैं? अगर आपको लॉकडाऊन नहीं चाहिए तो मास्क पहनिए, हाथ धोइए और एक दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखिए। साथ ही उद्धव ने कहा कि अगले दस दिनों तक देखते हैं कि लोग इन नियमों का पालन करते हैं या नहीं तब इस पर कोई फैसला लेते हैं।
इसके अलावा मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी कहा है कि अगर शहर में रोजाना कोरोनोवायरस के केसों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं रुकी और लोगों ने कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया तो मुंबई में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है।